विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी ने इजरायल और दुनिया भर के यहूदी समुदाय को दी नववर्ष की बधाई

Published: Sat, 12 Sep 2026 10:58 PM (IST)

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायली समकक्षों और विश्वभर के यहूदी समुदाय को नव वर्ष (रोश हशनाह) की शुभकामनाएं दीं।

मुर्मु और मोदी ने यहूदी नववर्ष की बधाई दी

मुर्मु और मोदी ने यहूदी नववर्ष की बधाई दी

HighLights

  1. राष्ट्रपति मुर्मु ने इजरायली राष्ट्रपति को नव वर्ष की बधाई दी।

  2. प्रधानमंत्री मोदी ने नेतन्याहू और यहूदी समुदाय को शुभकामनाएं दीं।

  3. दोनों नेताओं ने शांति, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

पीटीआई, नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को अपने इजरायली समकक्षों और यहूदी समुदाय को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं।

मुर्मु ने इजरायली राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “नया वर्ष सभी के लिए शांति, समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और नई आशा लेकर आए।”

उन्होंने इजरायली राष्ट्रपति को टैग करते हुए पोस्ट में लिखा, “महामहिम भारत की जनता की ओर से, मैं आपको और इजरायल तथा विश्वभर के यहूदी समुदाय को शुभकामनाएं देती हूं।”

मोदी ने एक्स पोस्ट के माध्यम से इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “शाना तोवा! प्रधानमंत्री नेतन्याहू, इजरायल के लोगों और विश्वभर के यहूदी समुदायों को रोश हाशनाह की हार्दिक शुभकामनाएं। नव वर्ष सभी के लिए शांति, आशा, अच्छे स्वास्थ्य और निरंतर प्रगति से भरा हो।”