विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

AQI 5 November 2022: दिल्ली से भी ज्यादा पंजाब की हवा 'जहरीली', जानें- AQI के हिसाब से अन्य शहरों के हालात

By Mahen KhannaEdited By:
Published: Fri, 04 Nov 2022 03:06 PM (IST)Updated: Sat, 05 Nov 2022 08:34 AM (IST)

Top Polluted Cities दिल्ली में आज फिर वायु प्रदूषण का स्तर काफी ज्यादा पाया गया है। यहां का AQI 400 ...और पढ़ें

दिल्ली के साथ देश के कई शहर वायु प्रदूषण की सूची में टाप पर।
दिल्ली के साथ देश के कई शहर वायु प्रदूषण की सूची में टाप पर।

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। देश में ठंड बढ़ते ही वायु प्रदूषण की समस्या भी देखने को मिलने लगती है। कई शहरों में एयर क्वालिटी बद से बदतर होती जा रही है। उत्तर भारत के ज्यादातर शहरों में यह देखने को मिल रहा है। इन शहरों में एक्यूआई इतना ज्यादा हो गया है कि सांस लेना भी मुश्किल हो गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और नोएडा में आज फिर AQI (औसत) के लिहाज से हवा की गुणवत्ता काफी खराब है। वहीं पंजाब में पराली के धुएं के चलते राज्य के कई शहर सबसे खराब एक्यूआई की सूची में शामिल है।

साल दर साल दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है। दिल्ली के AQI की भी बात की जाए तो यह 400 के स्तर को पार कर गया है, लेकिन क्या आप देश के अन्य शहरों का एक्यूआई जानते हैं। आइए जानें कौन-कौन से शहर इस सूची में है और वहां का AQI क्या है: 

  1. खेम करन- पंजाब में पराली के धुएं के चलते वहां के कई शहर इस समय वायु प्रदूषण की मार झेल रहे हैं। वहां के तरन तारन जिले में स्थित खेम करन देश में आज वायु प्रदूषण (औसत) की सूची में टॉप पर है। तरन तारन में एक्यूआई 421 दर्ज किया गया है।
  2. राजमहल- झारखंड के साहेबगंज जिले स्थित राजमहल में आज एक्यूआई की स्थित काफी खराब है। यहां एक्यूआई 409 देखा गया है।
  3. नई दिल्ली- भारत की राजधानी दिल्ली में हर साल की तरह इस बार भी प्रदूषण से सांस लेना दूभर हो गया है। वायु प्रदूषण के हालात ऐसे हैं कि बच्चों के स्कूल तक बंद हो गए हैं। दिल्ली सरकार के कर्मचारियों को घर से काम करने को कहा गया है। दिल्ली में एक्यूआई 402 आंका गया है।
  4. मलोट- पंजाब के मुक्तसर साहिब जिले में स्थित मलोट में भी वायु प्रदूषण बढ़ता दिख रहा है। यहां एकाएक एक्यूआई में इजाफा देखा गया है। यहां का एक्यूआई 358 देखा गया। लोगों को सांस लेने तक में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
  5. पटना- बिहार की राजधानी पटना में भी हवा की गुणवत्ता काफी खराब है। यहां एक्यूआई 452 दर्ज किया गया है।
  6. अबोहर- पंजाब का अबोहर शहर भी टॉप 10 की सूची में शुमार है। यहां एक्यूआई 344 आंका गया है।
  7. भिवाड़ी- राजस्थान के भिवाड़ी में वायु प्रदूषण बढ़ गया है। यहां एक्यूआई 343 दर्ज किया गया है।
  8. नोएडा- उत्तर प्रदेश के नोएडा में भी दिल्ली के प्रदूषण का असर दिख रहा है। यहां एक्यूआई 342 देखा गया।
  9. पूर्णिया- बिहार का पूर्णिया भी टॉप 10 प्रदूषित शहरों में आ गया है। यहां का एक्यूआई आज 341 है।
  10. रोहतक- हरियाणा के रोहतक में भी इस समय वायु की गुणवत्ता खराब देखी जा रही है। यहां का एक्यूआई 340 आंका गया है।

AQI के आंकड़ों से ऐसे मापा जाता है प्रदूषण का हाल

बता दें कि किसी भी क्षेत्र में 0 से 50 के बीच AQI को सबसे अच्छा माना जाता है। वहीं 51 से 100 तक को संतोषजनक श्रेणी में रखा गया है। अगर AQI 101 से 200 के बीच है तो यह मध्यम और 201 से 300 तक रहने पर इसे खराब श्रेणी में माना जाता है। दूसरी ओर 301 से 400 तक के AQI को बहुत खराब स्तर का माना जाता है और 401 से 500 के बीच के AQI को गंभीर श्रेणी में माना जाता है, जहां सांस लेना भी दूभर हो जाता है। यही स्थिति आज दिल्ली में है।

नोट- यह आंकड़े aqi.in से लिए गए हैं और यह खबर लिखे जाने तक वेबसाइट पर यही आंकड़े थे।