विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2012 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहार में बनेगा दुनिया का सबसे विशाल मंदिर

By Edited By:
Published: Sun, 04 Mar 2012 11:40 PM (IST)Updated: Mon, 05 Mar 2012 01:20 AM (IST)

बिहार शताब्दी वर्ष के अवसर पर महावीर मंदिर न्यास समिति द्वारा वैशाली जिले के इस्माइलपुर के समीप दुनिया का सबसे ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पटना, जागरण संवाददाता: बिहार शताब्दी वर्ष के अवसर पर महावीर मंदिर न्यास समिति द्वारा वैशाली जिले के इस्माइलपुर के समीप दुनिया का सबसे विशाल मंदिर बनाया जाएगा। मंदिर का आकार कम्बोडिया स्थित अंकोरवाट मंदिर जैसा होगा, जो अब तक का दुनिया का सबसे विशाल मंदिर माना जाता है। अंकोरवाट की भांति ही इस मंदिर में भगवान श्रीराम, मां जानकी सहित कई देवी-देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी।

महावीर मंदिर न्यास समिति के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि समिति की ओर से हाजीपुर से लगभग पांच किलोमीटर दूरी पर इस्माइलपुर गांव के समीप लगभग 15 एकड़ जमीन पर मंदिर निर्माण कराया जाएगा। इस स्थान का नाम अंकोरनगर रखा जाएगा। मंदिर का नाम विराट अंकोरवाट राममंदिर होगा। विभिन्न धर्मग्रंथों के अनुसार महर्षि विश्वामित्र भगवान श्रीराम और लक्ष्मण को लेकर इस स्थान पर आए थे। वैशाली के राजा सुमति ने उनका स्वागत किया था। महावीर स्थान न्यास समिति द्वारा बनाया जाने वाले मंदिर का शिखर 222 फुट ऊंचा होगा। वर्तमान में दुनिया में इतना ऊंचा शिखर किसी मंदिर का नहीं है। अंकोरवाट मंदिर की तरह यह मंदिर भी पांच मंजिला होगा। पांच शिखर होंगे। मंदिर में श्रीराम, सीता, राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती, गणेश, सूर्य एवं दशावतार की मूर्तियां स्थापित की जाएंगी। मंदिर निर्माण की पूरी परियोजना 100 करोड़ की है, जिसमें जमीन का मूल्य लगभग 30 करोड़ है। मंदिर निर्माण में लगभग 30 करोड़ की लागत आएगी। इसके अलावा मूर्तियों के निर्माण एवं स्थापना पर लगभग 40 करोड़ रुपये की लागत आएगी। मंदिर निर्माण कार्य पूरा करने में लगभग दस वर्ष लग जाएगा। अगले पांच वर्षो में महावीर मंदिर की ओर से 20 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा देशभर के भक्तों का सहयोग लिया जाएगा। मालूम हो कि कम्बोडिया के राजा सूर्यदेव वर्मन के शासन काल में अंकोरवाट मंदिर का निर्माण हुआ था। उसके बाद अब तक उतना विशाल मंदिर दुनिया में नहीं बना है।

------------------

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।