तीन महीने में बनाई छह फीट लंबी पहेली
जैक इसके पहले 2014 में 32,256 टुकड़ों वाली दुनिया की सबसे बड़ी पहेली पूरी कर चुके हैं। सबसे खास बात यह है कि वह ऑटिज्म से पीड़ित हैं, लेकिन इसे वह अपनी कमजोरी नहीं, बल्कि ताकत मानते हैं।
वाशिंगटन (एजेंसी)। पहेलियां सुलझाना कई लोगों का शौक होता है। लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं जिनके लिए यह जुनून से कम नहीं है। ऐसे ही एक शख्स ने डिजनी थीम पर आधारित छह फीट लंबी और 22 फीट चौड़ी पहेली को पूरा किया है। मैसाच्युसेट्स के रहने वाले 20 वर्षीय जैक ब्रेट को यह पहेली सुलझाने का ऐसा चस्का लगा कि वे तीन महीने तक लगातार इसी में लगे रहे। 40,320 टुकड़ों वाली इस पहेली में जंगल बुक, पीटर पैन, बाम्बी फैन्टासिया द लायन किंग और द लिटिल मरमेड जैसी डिजनी फिल्मों के दृश्यों के टुकड़े मौजूद थे।
जैक इसके पहले 2014 में 32,256 टुकड़ों वाली दुनिया की सबसे बड़ी पहेली पूरी कर चुके हैं। सबसे खास बात यह है कि वह ऑटिज्म से पीड़ित हैं, लेकिन इसे वह अपनी कमजोरी नहीं, बल्कि ताकत मानते हैं। उनके मुताबिक ऑटिज्म के कारण ही वे इतनी बड़ी पहेलियां सुलझा पाते हैं।
यह भी पढ़ें: दुनिया के दस अजूबे क्रिसमस डिनर्स के नमूने जो हैं परंपरा से हट कर