Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    World Food India: 3 नवंबर को होगा फूड इंडिया 2023 का आयोजन, PM मोदी करेंगे शुभारंभ; शामिल होंगे 81 देश

    By Jagran NewsEdited By: Nidhi Avinash
    Updated: Wed, 18 Oct 2023 08:12 PM (IST)

    तीन दिवसीय फूड इंडिया 2023 (World Food India) का आयोजन 3 नवंबर को प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों के अलावा खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को बढ़ावा देने के लिए उद्यमियों-निवेशकों के साथ सरकार के मंत्रियों की बैठकें भी होंगी।

    Hero Image
    3 नवंबर को होगा फूड इंडिया 2023 का आयोजन (Image: Representative)

    जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। भारत की उन्नत खाद्य परंपराओं को वैश्विक मंच देने के लिए तीन दिवसीय फूड इंडिया 2023 का आयोजन तीन नवंबर से प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में किया जा रहा है। 81 देशों की भागीदारी वाले इस आयोजन के दूसरे संस्करण का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। वहीं, समापन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कार्यक्रम के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों के अलावा खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को बढ़ावा देने के लिए उद्यमियों-निवेशकों के साथ सरकार के मंत्रियों की बैठकें भी होंगी। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री प्रहलाद पटेल ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में बताया कि पीएम मोदी की दूरदर्शिता के आधार पर भारत को ग्लोबल फूड हब बनाने की ओर तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं। 

    उद्योग जगत से लेकर शिक्षाविदों को किया गया आमंत्रित

    अन्न को वैश्विक रूप से स्थापित करने के लिए भी अग्रसर हैं, जिसके लिए इस आयोजन में विशेष प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस कार्यक्रम में खाद्य प्रसंस्करण से जुड़े हितधारकों- उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, नीति निर्माताओं, निवेशकों, उद्यमियों और शिक्षाविदों को आमंत्रित किया गया है।

    तीन दिन तक सम्मेलन सत्र, गोलमेज सम्मेलन, प्रदर्शनी, विभिन्न स्तरों की बैठकें, फूड स्ट्रीट और थीम आधारित कार्यक्रम होंगे। इनमें लगभग 81 देशों के एक हजार से अधिक खरीदार और 950 प्रतिनिधि भाग लेंगे। आयोजन में जहां नीदरलैंड साझेदार देश की भूमिका में है, वहीं जापान और वियतनाम फोकस देश हैं।

    23 राज्य सरकार और 18 केंद्रीय मंत्रालय भी होंगे मौजूद 

    23 राज्य सरकारें और 18 केंद्रीय मंत्रालय व संबद्ध विभाग भी भागीदार हैं। इस अवसर पर स्मारक टिकट और सिक्कों का अनावरण भी किया जाएगा। राउंड टेबल मीटिंग में शामिल होंगे प्रधानमंत्री व‌र्ल्ड फूड इंडिया 2023 में प्रस्तावित राउंड टेबिल मीटिंग में प्रधानमंत्री भी शामिल होंगे। उनके अलावा इन बैठकों में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री, वित्त मंत्री, कृषि, मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री की संयुक्त राउंड टेबल मीटिंग भी प्रस्तावित हैं।

    यह भी पढ़े: त्यौहारी भीड़ को कम करने के लिए रेलवे की खास पहल! 34 विशेष ट्रेनें चलाने का एलान, लगाए जाएंगे 5.5 लाख एक्ट्रा बर्थ

    सबसे लंबे डोसे का बनेगा गिनीज रिकॉर्ड

    बाजरा के डोसे का कीर्तिमान बनाने की तैयारी केंद्रीय मंत्री पटेल ने बताया कि इस आयोजन के दौरान दुनिया में सबसे लंबे डोसे का गिनीज रिकार्ड स्थापित करने का भी प्रयास किया जाएगा। 100 फीट से अधिक लंबा बाजरा डोसा बनाने के लिए 60 से 80 रसोइये एक साथ काम करेंगे। अंतरराष्ट्रीय बाजरा वर्ष 2023 के मौके पर बाजरा पेय पदार्थों के 50 हजार टेट्रा-पैक रखे जाएंगे, जिनका वितरण वंचित बच्चों को किया जाएगा।

    यह भी पढ़े: कर्नाटक में कांग्रेस सरकार को गिराने की साजिश! डीके शिवकुमार बोले- हमारे पास हर चीज की जानकारी, करेंगे खुलासा

    comedy show banner