विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

22 साल बाद चेन्नई पहुंचीं सोनिया गांधी, फिर भी नहीं माने स्टालिन; लोकसभा में परिसीमन बिल पास कराने का पूरा गणित तैयार

Published: Sun, 29 Nov 2026 11:59 PM (IST)

महिला आरक्षण विधेयक सोमवार को लोकसभा में पेश होने वाला है, जिसे अब द्रमुक और राकांपा (शरद पवार) जैसे प्रमुख दक्षिण भारतीय दलों का समर्थन मिल गया है।

MK स्टालिन से मिलीं सोनिया गांधी (तस्वीर- PTI)

MK स्टालिन से मिलीं सोनिया गांधी (तस्वीर- PTI)

HighLights

  1. महिला आरक्षण विधेयक सोमवार को लोकसभा में होगा पेश।

  2. द्रमुक और राकांपा शरद पवार ने दिया समर्थन।

  3. इंडिया गठबंधन के रोकने के प्रयास हुए विफल, भाजपा आश्वस्त।

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। महज सात आठ महीने पूर्व संसद की चौखट पार करने में असल रहा परिसीमन और इससे जुडे महिला आरक्षण विधेयक को सोमवार को लोकसभा में फिर से पेश किया जाना है। लेकिन बाजी पूरी पलटी हुुई है। संशोधित विधेयक से सहमत दक्षिण के राजनीतिक दलों ने जहां विधेयक के पारित होने का रास्ता साफ कर दिया है।

वहीं कांग्रेस के नेतृत्व में खंडित आइएनडीआइए रविवार को इस कोशिश में चेन्नई से लेकर मुंबई तक की दौड़ लगाता रहा कि किसी तरह राह रोकी जाए। खासकर कांग्रेस के लिए यह इतना अहम हो गया था कि 2004 के बाद पहली बार सोनिया गांधी को भी इस कवायद में जुटना पड़ा और चेन्नई जाकर पूर्व आइएनडीआइए सहयोगी डीएमके प्रमुख स्टालिन से विधेयक को समर्थन न देने की गुहार लगानी पड़ी लेकिन कामयाबी नहीं मिली।

दूसरी तरफ संख्या बल से आश्वस्त होने के बावजूद खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्तर से देर शाम शीर्ष नेताओं की बैठक बुलाई गई और तैयारियो को लेकर चौकस किया गया। भाजपा और सरकार के रणनीतिकारों की मानी जाए तो जरूरी दो तिहाई बहुमत 257 के मुकाबले लगभग 275 का आंकड़ा तैयार है।

द्रमुक, एनसीपी शरद पवार ,वाइआरसीपी, बीएमएस जैसे दलों ने जहां खुले तौर पर संशोधित परिसीमन विधेयक के समर्थन की घोषणा कर दी है वहीं विपक्ष और आइएनडीआइए के कुछ छोटे दलों से भी आश्चर्यजनक रुख की आशा जताई जा रही है। खासतौर से जेएमएम और राजद पर नजर रहेगी। रविवार को प्रधानमंत्री की बैठक में सभी दलों के साथ आखिरी समय तक संपर्क में रहने और सही जानकारी पहुंचाने को कहा गया है।

इस बैठक में गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा संसदीय कार्यमंजत्री किरण रिजीजू, समेत भाजपा संसदीय कार्यकारिणी के नेता उपस्थित थे। सोमवार को दिन भर चर्चा के बाद संभवत: मंगलवार को वोटिंग होगी। इसके लिए राजग के सभी दलों ने व्हिप जारी कर दिया है।

सभी सांसदों को भी सोमवार सुबह संदेश दिया जाएगा। उससे पहले रविवार को पोस्ट कर प्रधानमंत्री ने फिर से नारी शक्ति के लिए भाजपा के संंकल्प को दोहराया। 17 अप्रैल 2026 को 54 के अंतर पर संख्या में हारने के बाद सरकार दो-तिहाई बहुमत से अधिक सांसदों के समर्थन का दावा कर रही है। इनमें डीएमके के 22 और रांकपा (शरद पवार) के आठ सांसद अहम हैं।

तृणमूल कांग्रेस से टूटकर नेशनिस्ट सिटिजन पार्टी आफ इंडिया (एनसीपीआइ) में शामिल 20 सांसद और शिवसेना (उद्धव ठाकरे) से टूटकर शिवसेना में शामिल हुए छह सांसदों ने लोकसभा में संख्या बल का पूरा गणित सरकार के पक्ष में पलट दिया है। इसके अलावा सरकार वाइएसआर कांग्रेस, बीजेडी, बीआरएस जैसी छोटी-छोटी पार्टियों और निर्दलीय सांसदों का समर्थन हासिल होने का दावा कर रही है।

वहीं कई सांसदों के लोकसभा की कार्रवाई से अनुपस्थित रहने की भी चर्चा चल रही है। जिससे मौजूदा 540 सांसदों वाले सदन में 360 की जरूरी दो-तिहाई की संख्या कम हो सकती है। संविधान संशोधन विधेयक में सदन में मौजूद और मतदान करने वाले सांसदों के दो-तिहाई बहुमत का प्रविधान है। डीएमके और रांकपा (शरद पवार) के समर्थन के साथ सरकार की ओर से 359 सांसदों का समर्थन प्राप्त होने का दावा किया जा रहा है।

तीन दशक बाद महिला आरक्षण का सपना साकार होने के करीब पहुंचने के बावजूद परिसीमन को लेकर आशंकित विपक्ष इसे रोकने की हरसंभव कोशिश कर रहा है। एमके स्टालिन और शरद पवार को मनाने के लिए आइएनडीआइए गठबंधन के सभी नेता चेन्नई और मुंबई पहुंच गए। लेकिन स्टालिन ने परिसीमन विधेयक समर्थन से पीछे हटने से इनकार कर दिया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।