Move to Jagran APP

फैक्ट्रियों में अब रात में भी काम सकेंगी महिलाएं, कर्नाटक सरकार ने दी अनुमति

राज्य सरकार ने बुधवार को इस बारे में अधिसूचना जारी करते हुए कारखाना अधिनियम के तहत पंजीकृत प्रदेश की सभी फैक्टि्रयों में महिलाओं को रात में काम करने की अनुमति दे दी है।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Thu, 21 Nov 2019 07:55 AM (IST)Updated: Thu, 21 Nov 2019 07:59 AM (IST)
फैक्ट्रियों में अब रात में भी काम सकेंगी महिलाएं, कर्नाटक सरकार ने दी अनुमति
फैक्ट्रियों में अब रात में भी काम सकेंगी महिलाएं, कर्नाटक सरकार ने दी अनुमति

बेंगलुरु, प्रेट्र। कर्नाटक की महिलाएं भी अब राज्य की फैक्ट्रियों में शाम सात बजे से सुबह छह बजे तक काम कर सकेंगी। राज्य सरकार ने बुधवार को इस बारे में अधिसूचना जारी करते हुए कारखाना अधिनियम के तहत पंजीकृत प्रदेश की सभी फैक्ट्रियों में महिलाओं को रात में काम करने की अनुमति दे दी है।

loksabha election banner

अधिसूचना में मद्रास हाई कोर्ट के उस फैसले का हवाला दिया गया है, जिसमें कोर्ट ने महिलाओं को रात में काम करने से रोकने वाले कारखाना अधिनियम 1948 की धारा 66 (1) (ब) को सशर्त खत्म कर दिया है। शर्तों को सूचीबद्ध करते हुए अधिसूचना में कहा गया है कि नियोक्ता को रात्रि पाली के दौरान पूरे या आंशिक रूप से महिला श्रमिकों को नियोजित करने की स्वतंत्रता होगी।

हालांकि, उन्हें शर्तो का भी पालन करना होगा।नियोक्ता रात की पालियों में तैनात कर्मचारियों के विवरण के बारे में कारखाना निरीक्षक को एक पाक्षिक रिपोर्ट भेजेंगे। वे अनहोनी घटना की स्थिति में कारखाना निरीक्षक और स्थानीय पुलिस थाने को रिपोर्ट देंगे। किसी भी महिला कर्मचारी के लिए रात की पाली में काम करना अनिवार्य या बाध्यकारी नहीं होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.