कोर्ट की सुस्त कार्यवाही से परेशान महिला उतारने लगी अपने कपड़े... और फिर
मंगलवार को अहमदाबाद की सेशन कोर्ट की कार्यवाही के परेशान एक महिला अपने कपड़े उतारने लगी। हालांकि उसे रोक लिया गया।
अहमदाबाद। देश में सरकारी विभागों के काम-काज के तौर तरीकों से परेशान लोग अक्सर प्रदर्शन करते रहते हैं। अहमदाबाद में सेशन कोर्ट की सुस्त कार्यवाही से एक महिला इतनी परेशान हो गई कि वो अदालत परिसर में ही अपने कपड़े उतारने लगी। हालांकि, अदालत में मौजूद कर्मचारियों ने उसे ऐसा करने से रोक लिया।
एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक, महिला अदालत में कुछ चिल्लाते हुए अपने कपड़े उतारने लगी। लेकिन, महिला को होम गार्ड्स और वकीलों ने तुरंत रोक लिया। महिला के साथ मौजूद एक शख्स इस घटना की वीडियो रिकार्डिंग कर रहा था शख्स को भी रिकार्डिंग करने से रोक दिया गया। इस घटना के बाद दोनों को कोर्ट रजिस्ट्रार के पास ले जाया गया जहां उन्होंने माफी मांगी।
क्या है मामला?
दरअसल वतवा की रहने वाली महिला ने बीते साल अपने पति के खिलाफ अदालत में केस दर्ज कराया था। महिला ने पति पर अपनी बेटी के साथ छेड़खानी का आरोप लगाया है।
महिला का आरोप है कि केस दर्ज किए जाने के एक साल बाद भी अदालत ने अदालत आपराधिक मुकदमे की सुनवाई में आरोपी पति की उपस्थिति सुनिश्चित नहीं कर पाई। पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज होने के बावजूद भी आरोपी दिल्ली भाग गया।