विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महाराष्ट्र: एआई और गूगल सर्च की मदद से ढाई साल बाद परिवार से मिली महिला, नियमित संवाद से मिले थे सुराग

Published: Sun, 15 Nov 2026 05:43 AM (IST)

महाराष्ट्र में एक सामाजिक संस्था ने मानसिक रूप से व्यथित अवस्था में घर से भटक गई 45 वर्षीय महिला के ...और पढ़ें

एआई और गूगल सर्च की मदद से ढाई साल बाद परिवार से मिली महिला (फोटो- AI Generated)

एआई और गूगल सर्च की मदद से ढाई साल बाद परिवार से मिली महिला (फोटो- AI Generated)

HighLights

  1. मानसिक रूप से बीमार है महिला, एक आश्रम में रही थी

  2. ढाई साल बाद परभणी जिले में उसके परिवार से मिलवाया

पीटीआई, ठाणे। महाराष्ट्र में एक सामाजिक संस्था ने मानसिक रूप से व्यथित अवस्था में घर से भटक गई 45 वर्षीय महिला के गृहनगर का कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से जुड़े उपकरणों की मदद से पता लगाकर उसे ढाई साल बाद परभणी जिले में उसके परिवार से मिलवाया।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, जुलेखा मुखीद शेख को तीन अप्रैल 2024 को सिंधुदुर्ग के पांडुर स्थित संविता आश्रम में भर्ती कराया गया था।

मुंबई की कोलाबा पुलिस और चेंबूर स्थित सरकारी महिला भिक्षु गृह के एक परिवीक्षा अधिकारी के अनुरोध पर कुर्ला की मेट्रोपालिटन मजिस्ट्रेट अदालत ने इस संबंध में आदेश जारी किया था।

‘जीवन आनंद संस्था’ के न्यासी किसान चौरे और उनकी टीम ने शेख की पृष्ठभूमि के बारे में जानकारी जुटाने के लिए उससे नियमित रूप से बातचीत की, जिसके बाद उसके परिवार का पता लगाने के प्रयास तेज हुए।

टीम ने गूगल सर्च और चैटजीपीटी जैसे डिजिटल उपकरणों की मदद से उसके गृहनगर का पता लगाया और परभणी में ‘निर्भया’ पुलिस दस्ते की सहायता से उसके रिश्तेदारों से संपर्क किया।

ढाई साल तक परिवार से अलग रहने के बाद महिला की अपने स्वजन से फोन पर बातचीत हुई। इसके बाद उसका पति मुखीद शेख नौ नवंबर को संविता आश्रम पहुंचा और उसे अपने साथ घर ले गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।