Move to Jagran APP

आंध्र प्रदेश : श्रीकाकुलम में पुलिस स्टेशन में महिला ने पिया सैनिटाइजर, अस्पताल में भर्ती

महिला ने पुलिस द्वारा उसकी शिकायत दर्ज नहीं करने पर कथित रूप से नाराजगी जताते हुए सैनिटाइजर पी लिया।

By Neel RajputEdited By: Published: Fri, 07 Aug 2020 04:07 PM (IST)Updated: Fri, 07 Aug 2020 04:07 PM (IST)
आंध्र प्रदेश : श्रीकाकुलम में पुलिस स्टेशन में महिला ने पिया सैनिटाइजर, अस्पताल में भर्ती
आंध्र प्रदेश : श्रीकाकुलम में पुलिस स्टेशन में महिला ने पिया सैनिटाइजर, अस्पताल में भर्ती

श्रीकाकुलम, एएनआइ। आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में 50 वर्षीय एक महिला ने पुलिस स्टेशन में सेनिटाइजर पी लिया। बताया जा रहा है कि महिला ने पुलिस द्वारा उसकी शिकायत दर्ज नहीं करने पर कथित रूप से नाराजगी जताते हुए ऐसा किया है। श्रीकाकुलम जिले के कोताबोमली मंडल के तरली बोदापडू गांव की निवासी एर्रम्मा की पिछले 3 महीने से अपनी एक पड़ोसी महिला से झड़प हो रही थी। एर्राम्मा अपनी पड़ोसन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए कोताबोमाली पुलिस स्टेशन गई थी। घटना के बाद महिला को एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसके बाद जनरल हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया है। उसकी हालत अब ठीक बताई जा रही है और वो खतरे से बाहर है।

loksabha election banner

घटना के बारे में बताते हुए, एर्राम्मा के बेटे चिरंजीवी ने कहा, "हम अपने घर में कुछ नवीनीकरण का काम कर रहे हैं। हमारे पड़ोसी ने हमें बाहर निकाल दिया था क्योंकि उनकी बेटी पर कुछ रेत गिर गया था। इसके बाद, मेरी मां पड़ोसन के खिलाफ शिकायत दर्ज करने के लिए पुलिस स्टेशन गई थी, लेकिन उपनिरीक्षक और कांस्टेबल ने उनकी शिकायत दर्ज नहीं की। इसके बजाय, उन्होंने मेरी मां को अपशब्द कहे। जिसके परिणामस्वरूप, मेरी मां ने सेनिटाइजर पी लिया।"

उधर कोताबोमाली पुलिस स्टेशन के सब इंस्पेक्टर लक्ष्मण राव ने घटना को लेकर अलग ही बात बताई है। राव ने एएनआइ को बताया, "एक दलित महिला एर्राम्मा के घर के सामने रहती है। एर्राम्मा का बेटा चिरंजीवी गांव का वोलंटियर है। वह पिछले तीन महीनों से पड़ोसी महिला को परेशान कर रहा है और उसके चरित्र को लेकर तरह तरह की बात कर रहा है। यह महिला थाने में चिरंजीवी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने आई थी, लेकिन हमने उसे (चिरंजीवी) सिर्फ चेतावनी दी थी।'' राव ने आगे कहा, "लेकिन अपनी बेटी के साथ लगातार हो रहे उत्पीड़न और हाल की घटना के बाद, दोनों (दलित महिला और एर्राम्मा) में लड़ाई झगड़ा हो गया और खूब कहासुनी हुई। इसके बाद पड़ोसी महिला ने एर्राम्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। जांच के लिए, हमने एर्राम्मा और उसके बेटे को पुलिस स्टेशन बुलाया। शुरू में, उन्होंने इसे अनदेखा करने की कोशिश की लेकिन बाद में पुलिस स्टेशन आ गए।"

राव ने आगे कहा, "गुरुवार को एर्राम्मा पुलिस स्टेशन में आई, जहां उसने हमारे कर्मचारियों के साथ बहस करना शुरू कर दिया। वहां वो अपने साथ सेनिटाइजर भी लेकर आई थी, जो उसने बहस के दौरान पी लिया। हम तुरंत उसे स्थानीय अस्पताल ले गए और फिर श्रीकाकुलम सरकार के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद, वह अब सुरक्षित और स्थिर है।" राव के अनुसार, यह सब मामले से बचने की उनकी कोशिश का एक हिस्सा है। उन्होंने कहा, "हमारे सवालों का जवाब देने के बजाय, वह हम पर उनकी शिकायत दर्ज नहीं करने का आरोप लगा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.