विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बेंगलुरु में श्रद्धा जैसा हत्याकांड, 29 साल की लड़की के किए 30 टुकड़े; फ्रिज में मिली लाश

Published: Sat, 21 Sep 2024 09:56 PM (IST)

बेंगलुरु के मल्लेस्वरम में एक सिंगल बेडरूम फ्लैट के फ्रिज में 29 साल की महिला महालक्ष्मी का शव 30 टुकड़ों ...और पढ़ें

29 साल की लड़की के किए 30 टुकड़े (file photo)
29 साल की लड़की के किए 30 टुकड़े (file photo)

पीटीआई, बेंगलुरु : बेंगलुरु से एक अजीबों-गरीब मामला सामने आया है। बेंगलुरु के मल्लेस्वरम में एक सिंगल बेडरूम फ्लैट के फ्रिज में 29 साल की महिला महालक्ष्मी का शव 30 टुकड़ों में मिला। महालक्ष्मी इस फ्लैट में अकेली रह रही थी। पुलिस को संदेह है कि एक सप्ताह पहले महिला की हत्या हुई है।

मल्लेस्वरम में रहने वाली महालक्ष्मी एक माल में काम करती थी और उसके पति शहर से दूर एक आश्रम में काम करते हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद वह भी पहुंचे।

फोरेंसिक विशेषज्ञ ने शुरू की जांच

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (पश्चिमी क्षेत्र) एन सतीश कुमार ने कहा कि व्यालिकावल थाना क्षेत्र के एक घर में फ्रिज से महिला के शव के टुकड़े मिले। फोरेंसिक विशेषज्ञ ने जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में रह रही महिला मूल रूप से दूसरे राज्य की निवासी थी। अपार्टमेंट में पहुंची पुलिस टीम ने सबसे पहले 165-लीटर, सिंगल-डोर फ्रिज को चालू देखा और पाया शरीर में कीड़े पड़ गए थे।

आफताब पूनावाला के केस की दिलाई याद

इस घटना ने 18 मई, 2022 को दिल्ली के महरौली में श्रद्धा वाकर की उनके लिव-इन पार्टनर आफताब पूनावाला की तरफ से की गई नृशंस हत्या की याद दिला दी है।

आफताब ने श्रद्धा का गला घोंटकर हत्या करने के बाद उसके शव के 35 टुकड़े कर दिए थे। शहर के अलग-अलग भागों में फेंकने से पहले लगभग तीन हफ्ते तक उसने शव के टुकड़ों को अपने आवास में फ्रिज में रखा था।