Move to Jagran APP

मध्‍यप्रदेश : विधायक के पोते ने लड़की को दी जान से मारने की धमकी

भाजपा के गुना विधायक गोपीलाल जाटव के पोते विवेक जाटव पर एक लड़की के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। लड़की के अनुसार विवेक जाटव उसे पिछले डेढ़ साल से परेशान कर रहा है।

By Prateek KumarEdited By: Published: Sat, 06 Apr 2019 10:13 PM (IST)Updated: Sat, 06 Apr 2019 10:13 PM (IST)
मध्‍यप्रदेश : विधायक के पोते ने लड़की को दी जान से मारने की धमकी
मध्‍यप्रदेश : विधायक के पोते ने लड़की को दी जान से मारने की धमकी

गुना, एएनआइ। भाजपा के गुना विधायक गोपीलाल जाटव के पोते विवेक जाटव पर एक लड़की के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। लड़की के अनुसार विवेक जाटव उसे पिछले डेढ़ साल से परेशान कर रहा है। लड़की ने बताया कि वह बीती रात धमकी देने के लिए तलवार लेकर घर आया।

loksabha election banner

वह मेरे घरवालों को भी धमकी दे रहा था इसके बाद उसने मुझ पर एसिड फेंकनेे की बात भी कही। लड़की ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का भी आरोप लगाया।  इधर पुलिस ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 

फुटेज मैंने भी देखे हैं, आरोप नहीं झुठला सकते

इस संबंध में विधायक गोपीलाल जाटव ने कहा कि उन्हें तीन-चार दिन पहले ही मामले की जानकारी मिली है। महिला या लड़की किसी पर आरोप लगाए तो उसी की सुनवाई की जाती है।

फुटेज तो मैंने भी देखे हैं। अब आरोप कैसे झुठला सकते हैं। हमारी कुछ दिन पहले लड़की के माता-पिता से बात हुई थी। मैंने उनसे कहा था कि बच्चों को समझाओ। अभी पोते विवेक से मेरी बात नहीं हुई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.