विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'DMK ने बिहारियों के साथ किया दुर्व्यवहार, क्या राहुल दिला पाएंगे न्याय', पूनावाला ने कांग्रेस पर कसा तंज

By Agency Edited By: Anurag Gupta
Published: Sun, 14 Jan 2024 04:45 PM (IST)

भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने रविवार को कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को राहुल गांधी की रीब्रांडिंग और रीपैकेजिंग ...और पढ़ें

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (फोटो: एएनआई)
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (फोटो: एएनआई)

HighLights

  1. राहुल गांधी की 'रीब्रांडिंग और रीपैकेजिंग' यात्रा है भारत जोड़ो न्याय यात्रा: शहजाद पूनावाला
  2. पिछली यात्रा के बाद कांग्रेस ने गंवा दिये आठ चुनाव: भाजपा

एएनआई, नई दिल्ली। भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने रविवार को कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को राहुल गांधी की 'रीब्रांडिंग और रीपैकेजिंग' यात्रा बताया। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस सभी चुनाव हार गई। यह देखना दिलचस्प होगा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बाद वे क्या खो देंगे।

क्या कुछ बोले शहजाद पूनावाला?

समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में शहजाद पूनावाला ने कहा कि यह 'न्याय यात्रा' नहीं, बल्कि राहुल गांधी की 15वीं रीलॉन्च यात्रा है। हाल के चुनावों में मिली हार के बाद यह राहुल गांधी के लिए एक 'रीब्रांडिंग और रीपैकेजिंग' यात्रा है और कांग्रेस के लिए आईएनडीआईए में अपनी प्रासंगिकता खो देने के बाद यह एक पुनरुद्धार यात्रा है। उन्होंने कहा,

पिछली यात्रा के बाद हमने देखा कि कांग्रेस ने 11 में से आठ चुनाव गंवा दिए।

यह भी पढ़ें: 'प्रधानमंत्री ने फैसला किया.. मिलिंद देवड़ा के इस्तीफे की टाइमिंग को लेकर क्या बोले जयराम रमेश

उन्होंने आगे तंज भरे लहजे में कहा कि लोग भी इस यात्रा को गंभीरता से नहीं लेते हैं। लोगों को भूल जाइए यहां तक कि आईएनडीआईए के सहयोगी भी इस यात्रा को गंभीरता से ले रहे हैं?

शहजाद पूनावाला का कांग्रेस से सवाल?

उन्होंने पूछा कि अगर वे न्याय के बारे में बात कर रहे हैं तो चूंकि यात्रा बिहार से होकर गुजरेगी तो क्या राहुल गांधी उन बिहारियों और उत्तर प्रदेश के लोगों को न्याय दिलाएंगे, जिनके साथ डीएमके नेताओं ने दुर्व्यवहार किया।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बारे में

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की रविवार की इंफाल के खोंगजोम युद्ध स्मारक से शुरुआत हुई। यह यात्रा मार्च के तीसरे सप्ताह में मुंबई में समाप्त होगी। यात्रा के दौरान राहुल गांधी 67 दिनों में 6,700 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करेंगे और 110 जिलों से गुजरेंगे।

यह भी पढ़ें: 'देश अब राम मय हो चुका है, कुछ लोगों को यह बर्दास्त नहीं...', Bharat Jodo Nyay Yatra के जरिए BJP नेता ने कांग्रेस पर साधा निशाना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।