विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाक को संघर्षविराम उल्‍लंघन का करारा जवाब देगा भारत: राजनाथ

By Sanjay BhardwajEdited By:
Published: Tue, 14 Jul 2015 10:02 AM (IST)Updated: Tue, 14 Jul 2015 10:23 AM (IST)

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि जम्‍मू-कश्‍मीर सीमा पर पाकिस्‍तान के संघर्षविराम का भारत करारा जवाब देगा। उन्‍होंने कहा कि पाकिस्‍तान संघर्षविराम उल्‍लंघन तत्‍काल बंद करे।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि जम्मू-कश्मीर सीमा पर पाकिस्तान के संघर्षविराम का भारत करारा जवाब देगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान संघर्षविराम उल्लंघन तत्काल बंद करे।

व्यापम घोटाले पर गृहमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार पारदर्शी है, लेकिन विपक्ष घोटाले पर हमारी छवि धूमिल करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मांग के बाद सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सीबीआइ जांच का आदेश दिया गया है। अब विपक्ष को जांच रिपोर्ट का इंतजार करना चाहिए।