फ्लाइट में ईरानी दंपती के बीच लड़ाई, चेन्नई में आपात लैंडिंग
ईरानी दंपती के बीच लड़ाई होने के कारण विमान की आपात लैंडिंग कराने का अनोखा मामला सामने आया है।
चेन्नई, प्रेट्र : तकनीकी गड़बड़ी या खराब मौसम के चलते विमान की आपात लैंडिंग के बारे में तो आपने सुना होगा। लेकिन एक ईरानी दंपती के बीच लड़ाई होने के कारण विमान की आपात लैंडिंग कराने का अनोखा मामला सामने आया है।
हवाई अड्डा अधिकारियों ने बताया कि घटना चार नवंबर की है। विमान कतर की राजधानी दोहा से बाली (इंडोनेशिया) जा रहा था, लेकिन उसमें सवार एक दंपती के बीच झगड़ा हो जाने के कारण चेन्नई में आपात लैंडिंग करानी पड़ी।
दरअसल, विमान जब भारत के आसपास से गुजर रहा था, तभी दंपती के बीच झगड़ा शुरू हो गया। विमान के क्रू मेंबर्स के लाख प्रयास के बावजूद दोनों शांति नहीं हुए। क्रू मेंबर्स ने विमान की सुरक्षा का हवाला भी दिया, लेकिन दंपती ने उनके साथ बदसुलूकी की। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय एयरलाइन के इस पायलट ने विमान की चेन्नई में आपात लैंडिंग की इजाजत मांगी। बाद में दंपती को उनके बच्चे के साथ विमान से उतार दिया गया। आव्रजन अधिकारियों ने परिवार को हवाई अड्डे पर बने एक कमरे में रखा। बाद में उन्हें सिंगापुर जा रहे एक विमान में बैठा दिया गया।
यह भी पढ़ेंः कर्नाटक हाईकोर्ट ने खारिज़ की टीपू जयंती रोकने की याचिका, जानिए क्या है विवाद