विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह

Published: Sun, 22 Nov 2026 07:55 PM (GMT+05:30)

पुरानी तकनीक को छोड़ना आसान नहीं होता, भले ही बेहतर विकल्प हों या वह पुरानी पड़ गई हो। गोवा इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट और आइआइएम कोझिकोड के शोध में 

पुरानी तकनीक छोड़ना उपयोगिता से अधिक आदतों पर निर्भर करता है (AI से बनाई गई सांकेतिक तस्वीर)

पुरानी तकनीक छोड़ना उपयोगिता से अधिक आदतों पर निर्भर करता है (AI से बनाई गई सांकेतिक तस्वीर)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोई तकनीक पुरानी पड़ गई हो, उसमें कमियां आ गई हों या उससे बेहतर विकल्प बाजार में उपलब्ध हो गए हों, फिर भी लोग उसे आसानी से छोड़ नहीं पाते। इसकी वजह सिर्फ उसकी उपयोगिता नहीं, बल्कि समय के साथ उससे जुड़ी आदतें, भावनाएं और निर्भरताएं भी हैं।

गोवा इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट (जीआइएम) और इंडियन इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट (आइआइएम), कोझिकोड के नए शोध में यह बात सामने आई है।

पुरानी तकनीक छोड़ना आसान क्यों नहीं?

इंफार्मेशन सिस्टम्स फ्रंटियर्स में प्रकाशित इस अध्ययन में इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म, व्यक्तिगत उपयोग के एप और संगठनों में इस्तेमाल होने वाली सूचना प्रणालियों से जुड़े 97 शोधों की समीक्षा की गई।

इसमें यह समझने की कोशिश की गई कि लोग और संस्थान किसी पुरानी तकनीक को कब और किन परिस्थितियों में छोड़ने का फैसला करते हैं। जीआइएम के सीनियर लेक्चरर स्मित घेलानी के मुताबिक, हममें से कई लोग ऐसे एप का इस्तेमाल करते थे, जो अब हमारे स्मार्टफोन में नहीं हैं।

कुछ की जगह नए विकल्पों ने ले ली, तो कुछ की जरूरत धीरे-धीरे खत्म हो गई। वहीं, कुछ एप ऐसे भी रहे जिन्हें लोगों ने कई बार हटाया और फिर दोबारा इंस्टाल किया।

यही स्थिति संगठनों की भी है, जहां वर्षों से काम आ रहे सिस्टम को बदलने या बंद करने का फैसला करना आसान नहीं होता। घेलानी ने कहा कि किसी तकनीक का मूल्यांकन करते समय आमतौर पर हम यह देखते हैं कि उससे हमें क्या फायदा मिल रहा है।

लेकिन इस बात पर कम ध्यान देते हैं कि लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान हमारी आदतें, दिनचर्या, रिश्ते और काम करने के तरीके उससे किस तरह जुड़ गए हैं। यही जुड़ाव कई बार उसकी कमियां सामने आने के बाद भी उसे छोड़ना मुश्किल बना देता है।

चार कारकों से तय होता है तकनीक का भविष्य

अध्ययन के अनुसार, किसी तकनीक को छोड़ने के पीछे आमतौर पर कोई एक वजह नहीं होती। इसके बजाय चार प्रमुख कारक मिलकर यह तय करते हैं कि उसका इस्तेमाल जारी रहेगा या बंद हो जाएगा।

इनमें पहला है व्यक्ति, यानी उसकी उम्मीदें, भावनाएं और आदतें। दूसरा है तकनीक, जिसमें उसका प्रदर्शन, डिजाइन और पुराना पड़ना शामिल है।

तीसरा है काम, यानी वह उद्देश्य जिसके लिए तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। चौथा है उससे जुड़ा ढांचा, जिसमें लागत, सामाजिक दबाव और संगठन के नियम शामिल हैं। जब इन चारों के बीच तालमेल बना रहता है, तो लोग तकनीक का इस्तेमाल जारी रखते हैं।

घेलानी ने इंटरनेट मीडिया का उदाहरण देते हुए कहा कि लगातार स्क्रोल करना, बार-बार नोटिफिकेशन आना और पसंद के मुताबिक सुझाव मिलते रहना कई बार लोगों में थकान और मानसिक दबाव पैदा करता है।

उन्हें लगने लगता है कि तकनीक पर उनका नियंत्रण कम हो रहा है। ऐसी स्थिति में वे अंततः उस प्लेटफार्म का इस्तेमाल पूरी तरह बंद कर सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।