विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पवार की विरासत, महाराष्ट्र की सियासत और... कौन हैं सुनेत्रा पवार? आज बनेंगी डिप्टी सीएम

Published: Sat, 31 Jan 2026 04:18 PM (IST)

अजित पवार के निधन के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बनने जा रही हैं। 30 ...और पढ़ें

अजित पवार और सुनेत्रा पवार। (फाइल फोटो)

अजित पवार और सुनेत्रा पवार। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बनेंगी

  2. उनका परिवार राजनीतिक पृष्ठभूमि से आता है, पिता पूर्व मंत्री थे

  3. शिक्षा, पर्यावरण और ग्रामीण विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी के अध्यक्ष अजित पवार का बीते दिनों प्लेन क्रैश में निधन हो गया। इसके बाद से महाराष्ट्र की राजनीतिक में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम बनने जा रही हैं।

शुक्रवार (30 जनवरी, 2026) को हुई एनसीपी की एक आपात बैठक में सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री पद संभालने का प्रस्ताव दिया गया, जिसे उन्होंने पार्टी नेताओं की सलाह पर स्वीकार कर लिया। शपथ ग्रहण करने के लिए सुनेत्रा बारामती से मुंबई पहुंच चुकी हैं। अब महाराष्ट्र की राजनीति का नया अध्याय शुरू होने जा रहा है।

कौन हैं सुनेत्रा पवार?

अजित पवार की पत्नी और महाराष्ट्र की बनने वाली डिप्टी सीएम सुनेत्रा का जन्म 18 अक्टूबर, 1963 को ओसमानाबाद में हुआ था। वह राजनीतिक पृष्ठभूमि से आती हैं और उनके परिवार का राजनीति से पुराना नाता रहा है। उनके पिता पद्मसिंह पाटिल पूर्व राज्यमंत्री और लोकसभा सांसद रह चुके हैं।

Republic Day New (17)

साथ ही उनके बड़े भाई भी राजनीति में सक्रिय रहे और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जुड़े रहे। इस तरह से सुनेत्रा का परिवार एनसीपी और भाजपा दोनों दलों से जुड़ा हुआ है। वहीं, सुनेत्रा पवार के दो बेटे जय और पार्थ पवार हैं। पार्थ ने भी राजनीति में कदम रख दिया है। उन्होंने 2019 में लोकसभा चुनाव लड़ा लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।

शिक्षा, ग्रामीण विकास और पर्यावरण के लिए किया काम

सुनेत्रा ने शिक्षा, पर्यावरण और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में भी योगदान दिया है। उन्होंने 2010 में भारत का पर्यावरण मंच (EFOI) नाम के एक गैर-सरकारी संगठन की स्थापना की। यह संगठन जैविक खेती, पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण समुदायों के सशक्तिकरण के लिए काम करता है।

Republic Day New (18)

इसके अलावा, वह विश्व उद्यमिता मंच (फ्रांस) की थिंक-टैंक सदस्य भी हैं और सावित्रीबाई फूले पुणे यूनिवर्सिटी की सीनेट सदस्य रही हैं। साथ ही सुनेत्रा विद्या प्रतिष्ठान ट्रस्ट की ट्रस्टी भी हैं। यह महाराष्ट्र का प्रमुख शैक्षणिक संस्था है और हजारों छात्रों को शिक्षा देती है।

सुनेत्रा का सक्रिय राजनीति में प्रवेश

उनकी सक्रिय राजनीति में एंट्री थोड़ी देर से हुई। परिवार की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में बारामती से चुनाव लड़ा लेकिन उन्हें शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि उसके कुछ समय बाद ही वह महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद चुनी गईं।

केंद्रीय भूमिका में सुनेत्रा पवार

पति अजित पवार की अचानक हुई मौत के बाद सुनेत्रा का नाम महाराष्ट्र की राजनीति के केंद्र में है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा इस पर बात हो रही है कि उनके अनुभव, पारिवारिक विरासत, नेटवर्क और सामाजिक प्रतिबद्धता की वजह से पार्टी नेतृत्व उन्हें आगे बढ़ा सकता है, खासकर तब जब पार्टी को एक मजबूत नेतृत्व की जरूरत है।

यह भी पढ़ें: सुनेत्रा पवार NCP विधायक दल की नेता चुनी गईं, आज ही लेंगी डिप्टी CM पद की शपथ