विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कौन है सोनम का आशिक राज कुशवाहा? कैसे हुई दोनों की मुलाकात; जिसके बाद शुरू हुई राजा को मारने की प्लानिंग

Published: Mon, 09 Jun 2025 12:23 PM (IST)Updated: Mon, 09 Jun 2025 01:17 PM (IST)

Sonam Raghuvanshi lover Raj Kushwaha इंदौर में राजा रघुवंशी हत्याकांड का चौंकाने वाला खुलासा हुआ। राजा की पत्नी सोनम ने ...और पढ़ें

सोनम रघुवंशी और उसका प्रेमी राज कुशवाहा। फोटो- जेएनएन
सोनम रघुवंशी और उसका प्रेमी राज कुशवाहा। फोटो- जेएनएन

HighLights

  1. राज कुशवाहा से प्यार करती थी सोनम रघुवंशी।
  2. सोनम और राज ने मिलकर रची राजा रघुवंशी को मारने की साजिश।
  3. प्लाईवुड की दुकान पर हुई थी राज और सोनम की मुलाकात।

डिजिटल डेस्क, इंदौर (मध्य प्रदेश)। इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस में आज दिल दहलाने वाला खुलासा हुआ। राजा की पत्नी सोनम (Sonam Raghuvanshi) ने ही पति के मौत की साजिश रची और वारदात को अंजाम देने के बाद लापता हो गई। सोनम ने यह सबकुछ अपने प्रेमी राज कुशवाहा के लिए किया।

सोनम और राज कुशवाहा पिछले काफी समय से प्रेम प्रसंग में थे। ऐसे में जब सोनम की शादी राजा रघुवंशी से हुई तो प्रेमी को पाने के लिए सोनम ने पति की बलि दे दी। आइए जानते हैं सोनम का प्रेमी राज कुशवाहा आखिर कौन है?

यह भी पढ़ें- मेघालय में हनीमून, फिर पति की हत्या; रात एक बजे यूपी के ढाबे पर कैसे पहुंची सोनम? इंदौर कपल केस की पूरी कहानी

कौन है राज कुशवाहा?

राज कुशवाहा उम्र में सोनम रघुवंशी से 5 साल छोटा है। दरअसल सोनम रघुवंशी के परिवार की एक प्लाईवुड की दुकान थी। राज कुशवाहा इसी दुकान में काम करता था। दुकान में आने-जाने के दौरान ही सोनम की मुलाकात राज से हुई। कुछ समय में दोनों की दोस्ती हुई और फिर यह दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई।

राजा से शादी के बाद रची साजिश

सोनम के घर वालों ने उसकी शादी इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी से तय कर दी। 11 मई 2025 को सोनम और राजा शादी के बंधन में बंधे। हालांकि सोनम अभी भी अपने प्यार को पाने के लिए हर हद पार करने को तैयार थी। नतीजतन शादी के महज 6 दिन बाद ही राज कुशवाहा ने राजा को रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया।

हनीमून पर मर्डर

सोनम योजना के अनुसार राजा को हनीमून के लिए मेघालय ले गई। शिलांग में राज कुशवाहा के 3 दोस्त सोनम का इंतजार कर रहे थे। गाइड ने भी इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि शिलांग में राजा और सोनम अकेले नहीं थे बल्कि उनके साथ 3 अन्य लोग भी मौजूद थे। चारों ने मिलकर राजा को मौत के घाट उतारा और उसके शव को छिपाने के लिए गहरी खाई में फेंक दिया।

यह भी पढ़ें- 5 साल छोटे कर्मचारी पर आया सोनम का दिल, शादी के 6 दिन बाद ही रची थी राजा को मारने की साजिश; इंदौर कपल केस में कई खुलासे