Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मेघालय में हनीमून, फिर पति की हत्या; रात एक बजे यूपी के ढाबे पर कैसे पहुंची सोनम? इंदौर कपल केस की पूरी कहानी

    Updated: Mon, 09 Jun 2025 09:49 AM (IST)

    Raja Raghuvanshi and Sonam Case 11 मई 2025 को राजा और सोनम की शादी हुई। हनीमून के लिए मेघालय पहुंचे जहाँ वे लापता हो गए। बाद में राजा का शव खाई में मिला और पत्नी सोनम गायब थी। जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ सोनम ने ही पति की हत्या करवाई थी। उसने गाजीपुर में सरेंडर कर दिया और पुलिस ने तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।

    Hero Image
    राजा रघुवंशी और सनम केस की पूरी टाइमलाइन। फोटो- जागरण

    डिजिटल डेस्क, शिलांग। 11 मई 2025 को एक प्रेमी जोड़ा शादी के बंधन में बंधता है। दोनों हनीमून मनाने के लिए बेंगलुरु के रास्ते मेघालय गए, जहां अचानक दोनों का फोन बंद हो गया। कुछ दिन बाद पति की लाश मेघालय की खाई में मिली और पत्नी गायब थी। पत्नी की खोजबीन शुरू हुई। दोनों के साथ क्या हुआ? कैसे हुआ? किसने किया? इन सवालों के जवाब कोई नहीं जानता था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मध्य प्रदेश से लेकर मेघालय तक पुलिस, परिवार समेत सियासी गलियारों में भी यह मामला सुर्खियां बटोने लगा। 23 मई को लापता होने के बाद 17 दिन से राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी (Sonam Raghuwanshi) की कहानी सभी के लिए सस्पेंस बनी हुई है। मगर अब इस केस में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने सभी के होश उड़ाकर रख दिए।

    राजा रघुवंशी और सोनम। फाइल फोटो

    सोनम ने कबूला गुनाह

    राजा रघुवंशी की मर्डर मिस्ट्री के पीछे कोई और नहीं बल्कि खुद उसकी पत्नी सोनम का हाथ था। सोनम के इस प्लान में 3 अन्य लोगों ने उसकी मदद की। पति को मौत के घाट उतारने के बाद सोनम उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में मिली, जहां उसने खुद पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने 3 हमलावरों को भी गिरफ्तार कर लिया और 1 अन्य साजिशकर्ता की तलाश जारी है। तो आइए जानते हैं राजा-सोनम की पूरी कहानी की शुरुआत कहां और कैसे हुई?

    राजा- सोनम केस की पूरी टाइमलाइन

    11 मई 2025 - मध्य प्रदेश के इंदौर में ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी और सोनम की शादी हुई।

    20 मई 2025 - राजा रघुवंशी पत्नी सोनम के साथ हनीमून के लिए मेघालय रवाना हो गए।

    22 मई 2025 - कपल ने सोहरा की यात्रा की और शिलांग में 4 दिन के लिए बाइक किराए पर ले ली।

    22 मई 2025 - राजा और सोनम ने मावलखैत गांव घूमा। इसके बाद गाइड के साथ दोनों नोंग्रियाट गांव के डबल डेकर पुल की तरफ चले गए।

    23 मई 2025- नोंग्रियाट गांव के मुखिया ने पुलिस को गोल्डन पाइंस ढाबा के पास लावारिस बाइक मिलने की सूचना दी।

    24 मई 2025 - राजा रघुवंशी और सोनम का परिवार से कनेक्शन टूट गया।

    27 मई 2025 - परिजनों ने इसी सूचना स्थानीय प्रशासन को दी, जिसके बाद एमपी के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने गृह मंत्री अमित शाह से बात की।

    27 मई 2025 - राजा-सोनम की गुमशुदगी के बाद सियासी खेमा भी एक्टिव हो गया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मेघायल के मुख्यमंत्री कोनराड सांगमा से फोन वपर बात की।

    27 मई 2025 - मेघालय की पहाड़ियों में पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान बाइक से कुछ ही दूरी पर 2 लावारिस बैग खाई में पड़े मिले।

    29 मई 2025 - मेघालय में तेज बारिश के कारण पुलिस ने सर्च ऑपरेशन रोक दिया।

    2 जून 2025 - राजा रघुवंशी का शव गहरी खाई में पड़ा मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पत्नी सोनम अभी भी लापता थी।

    3 जून 2025 - राजा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि उसकी हत्या पेड़ काटने वाले हथियार से की गई है।

    4 जून 2025 - राजा रघुवंशी का शव इंदौर लाया गया।

    5 जून 2025 - शिलांग के होटल के रिसेप्शन से राजा और सोनम का सीसीटीवी फुटेज मिला।

    7 जून 2025 - शिलांग होटल के बाहर का सीसीटीवी फुटेज मिला, जिसमें राजा और सोनम को देखा गया था। पुलिस सोनम की तलाश कर रही थी।

    9 जून 2025 - यूपी के गाजीपुर में सोनम ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

    सीसीटीवी फुटेज में राजा और सोनम। 

    अब तक क्या खुलासे हुए?

    मेघालय के टूरिस्ट गाइड का दावा था कि 23 मई को लापता होने से पहले राजा और सोनम के साथ 3 अज्ञात लोगों को देखा गया था। वहीं आज सोनम के साथ पुलिस ने 3 अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि यह 3 लोग कौन हैं? इन्होंने राजा को मारने में सोनम का साथ क्यों दिया और सबसे बड़ा सवाल कि सोनम ने आखिर पति राजा की हत्या की साजिश क्यों रची? इन सवालों पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है।

    आधी रात को यूपी के ढाबे पर मिल सोनम

    मेघालय से 17 दिनों से लापता सोनम गाजीपुर में नंदगंज में एक ढाबे पर बदहवास हालत में मिली। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने बताया कि सोनम ने पहले अपने घरवालों को इसकी सूचना दी और उन्होंने स्थानीय पुलिस को सूचित किया। वहां की पुलिस से हमें पता चला। फिलहाल हमने उसे नंदगंज ढाबे से लाकर वन स्टाप सेंटर में रखा है और पूछताछ की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- मेघालय में लापता इंदौर कपल केस में बड़ा खुलासा, सोनम ने ही पति को मरवाया; यूपी के गाजीपुर में किया सरेंडर