विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कौन हैं मेनका गुरुस्वामी? बन सकती हैं देश की पहली LGBTQ सांसद, TMC ने राज्यसभा चुनाव में बनाया उम्मीदवार

Published: Sat, 28 Feb 2026 11:21 AM (IST)Updated: Sat, 28 Feb 2026 11:27 AM (IST)

तृणमूल कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सीनियर एडवोकेट मेनका गुरुस्वामी को उम्मीदवार बनाया है। यदि वो चुनाव जीत जाती ...और पढ़ें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने 16 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए सीनियर एडवोकेट मेनका गुरुस्वामी को नॉमिनेट किया है।

टीएमसी ने गुरुस्वामी के अलावा, मंत्री बाबुल सुप्रियो, बंगाल के पूर्व DGP राजीव कुमार और एक्टर कोएल मल्लिक को कैंडिडेट बनाया है।

टीएमसी की उम्मीदवार और सीनियर एडवोकेट मेनका गुरुस्वामी अगर राज्यसभा चुनाव जीत जाती हैं तो वह देश की पहली LGBTQ राज्यसभा सदस्य बन सकती हैं।

Menaka Guruswamy potrate in oxford (2)

कौन हैं मेनका गुरुस्वामी?

मेनका गुरुस्वामी सुप्रीम कोर्ट में सीनियर वकील हैं। इन्होंने ऐतिहासिक संवैधानिक केस में बहस की थी, जिसके नतीजे में 2018 में भारतीय दंड संहिता की धारा 377 के रद होने के बाद भारत में होमोसेक्सुअलिटी को अपराध की श्रेणी से बाहर कर दिया गया था।

मेनका गुरुस्वामी ने 1997 में भारत के पूर्व अटॉर्नी जनरल अशोक देसाई से काम करना सीखा। मेनका उन्हें अपना मेंटर मानती हैं। किरण मनराल की किताब 'राइजिंग: 30 वीमेन हू चेंज्ड इंडिया' में मेनका गुरुस्वामी को शामिल किया गया है।

मेनका गुरुस्वामी ने पूर्व अटॉर्नी जनरल अशोक देसाई के साथ मुख्य रूप से लिटिगेशन और संवैधानिक मामलों पर काम किया। करीब डेढ़ साल काम सीखने के बाद मेनका आगे की पढ़ाई के लिए ऑक्सफोर्ड चली गईं।

Menaka Guruswamy potrate in oxford (1)

ऑक्सफोर्ड से ग्रेजुएशन और हार्वर्ड से मास्टर्स

मेनका गुरुस्वामी ने 2001 में ऑक्सफोर्ड से सिविल लॉ में ग्रेजुएशन (BCL) और हार्वर्ड से लॉ में मास्टर्स (LLM) की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने न्यूयॉर्क में डेविस पोल्क एंड वार्डवेल में कुछ समय के लिए एसोसिएट के तौर पर काम किया।

गुरुस्वामी का ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के रोड्स हाउस के मिलनर हॉल में पोर्ट्रेट लगा है, जिससे वह यह सम्मान पाने वाली पहली भारतीय और दुनिया की सिर्फ दूसरी महिला बन गई हैं।

Menaka Guruswamy potrate in oxford

गुरुस्वामी पढ़ाई पूरी के बाद भारत लौट आईं और नई दिल्ली में आकर बस गईं। मेनका गुरुस्वामी को फॉरेन पॉलिसी मैगजीन की 2019 की 100 सबसे प्रभावशाली ग्लोबल थिंकर्स की लिस्ट में शामिल किया गया। ये टाइम मैगजीन की 2019 की 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में भी शामिल हुईं।

मेनका गुरुस्वामी का TMC से कनेक्शन

मेनका गुरुस्वामी ने हाल ही में I-PAC के ऑफिस में एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) की तलाशी को चुनौती देने वाली कोर्ट की कार्रवाई में टीएमसी का प्रतिनिधित्व किया था।

टीएमसी ने अब मेनका गोस्वामी को रास्यसभा चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है। अगर वह चुनाव जीत जाती हैं तो पहली पहली LGBTQ राज्यसभा सांसद होंगी।

Menaka Guruswamy potrate in oxford (3)

यह भी पढ़ें- ECSH घोटाला! घर बैठे मरीज को बार-बार एडमिट दिखाया, कागजों में लाखों की दवा और लाखों का बिल

यह भी पढ़ें- राज्यसभा चुनाव: TMC ने बाबुल सुप्रियो-राजीव कुमार समेत चार चेहरों पर लगाया दांव, ममता का 'प्लान बंगाल'