विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भले Smartphone हो अनलॉक, अब कोई नहीं देख पाएगा आपके WhatsApp मैसेज

By Sanjay PokhriyalEdited By:
Published: Thu, 10 Jan 2019 09:39 AM (IST)Updated: Thu, 10 Jan 2019 09:58 AM (IST)

वाट्सएप से संबंधित अपडेट देने वाली वेबसाइट वेबबीटाइंफो के मुताबिक फोन के अनलॉक होने के वाबजूद वॉट्सएप पर फिंगरप्रिंट स्कैन कर पहचान की पुष्टि करनी होगी।

भले Smartphone हो अनलॉक, अब कोई नहीं देख पाएगा आपके WhatsApp मैसेज
भले Smartphone हो अनलॉक, अब कोई नहीं देख पाएगा आपके WhatsApp मैसेज

नई दिल्ली [जागरण स्पेशल]। विश्व में सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाने वाला मोबाइल मैसेजिंग एप वाट्सएप अपने यूजर्स के लिए खास सिक्योरिटी फीचर पेश करने जा रहा है, जो न केवल एप की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा बल्कि यूजर्स की निजी चैट को भी गुप्त रखेगा। वाट्सएप से संबंधित अपडेट देने वाली वेबसाइट वेबबीटाइंफो के मुताबिक फोन के अनलॉक होने के वाबजूद वॉट्सएप पर फिंगरप्रिंट स्कैन कर पहचान की पुष्टि करनी होगी। फिलहाल ये फीचर वॉट्सएप 2.19.3 बीटा वर्जन पर उपलब्ध है।

आइफोन के लिए भी तैयारी

हाल ही में आई रिपोर्ट के मुताबिक एप्पल आइफोन के लिए वॉट्सएप पर फेस आइडी और टच आइडी इंटीग्रेशन प्रक्रिया पर काम किया जा रहा है। हालांकि ये सुविधा अब तक उपलब्ध नहीं है। एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स के लिए ये फीचर कब तक उपलब्ध होगा इसकी कोई जानकारी नहीं है।

निजी चैट रहेगी सुरक्षित

  • फिंगर प्रिंट फीचर सिर्फ चैट नहीं बल्कि पूरे एप को लॉक रखेगा।
  • एप में प्राइवेसी सेटिंग के अथेंटिकेशन ऑप्शन में इसे सक्रिय किया जा सकेगा।
  • कोई भी नोटिफिकेशन देखने के लिए फिंगरप्रिंट स्कैन कर एप अनलॉक करना होगा। भले ही आपका स्मार्टफोन अनलॉक हो।
  • अथेंटिकेशन ऑप्शन में फिंगरप्रिंट फीचर के अलावा, पिन और पासवर्ड के जरिये भी एप को लॉक किया जा सकेगा।
  • वॉट्सएप 2.19.3 बीटा वर्जन पर इसके अलावा वॉयस नोट का प्रिव्यू देखा जा सकेगा।
  • ये फीचर उन सभी एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर काम करेगा जिनमें फिंगर प्रिंट स्कैनर है और जो मार्शमैलो या उसके ऊपर के एंड्रॉयड सॉफ्टवेयर पर काम कर रहे हैं।

इस फीचर्स की मदद से आप यह देख सकेंगे कि आपके प्रोफाइल पिक्चर को किसने देखा है। यह एक बहुत ही कमाल का फीचर हो सकता है। इस फीचर की मदद से आप यह पता लगा सकते हैं कि कौन आपके प्रोफाइल पिक्चर को देखता है।

इस फीचर की मदद से आपको आपके कॉन्टैक्ट में कोई जब ऑनलाइन आता है तो आपको एक नोटिफिकेशन मिलेगा। पहले यह फीचर याहू चैट में दिया गया था। इसके अलावा स्काइप में भी यह फीचर मौजूद है। इस फीचर के जुड़ जाने से यूजर्स को यह पता चल पाएगा कि उसके कॉन्टैक्ट में कौन ऑनलाइन है और कौन नहीं।