विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पीएम मोदी ने ऐसा क्या कहा जो चौंक गईं आइसलैंड की प्रधानमंत्री? सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Published: Tue, 19 May 2026 08:39 PM (IST)Updated: Tue, 19 May 2026 10:44 PM (IST)

प्रधानमंत्री मोदी ने आइसलैंड की प्रधानमंत्री क्रिस्ट्रून फ्रॉस्टाडॉटिर से मुलाकात की, जहां 'संबंध' शब्द पर विशेष जोर दिया गया।

'संबंध' शब्द पर क्रिस्ट्रून फ्रॉस्टाडॉटिर ने दिया जोर (फोटो-X/@narendramodi)

'संबंध' शब्द पर क्रिस्ट्रून फ्रॉस्टाडॉटिर ने दिया जोर (फोटो-X/@narendramodi)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूरोपीय देश आइसलैंड की प्रधानमंत्री क्रिस्ट्रून फ्रॉस्टाडॉटिर से मुलाकात की। पीएम मोदी और क्रिस्ट्रून फ्रॉस्टाडॉटिर के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। पीएम मोदी ने आइसलैंड की प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात की फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर कीं।

आइसलैंड की प्रधानमंत्री क्रिस्ट्रून फ्रॉस्टाडॉटिर ने पीएम मोदी से मुलाकात के बाद 'संबंध' शब्द की ओर ध्यान दिलाया। साथ ही भारत और आइसलैंड के बीच इस शब्द की भाषाई और भावनात्मक गूंज का जिक्र किया।

'संबंध' शब्द पर क्रिस्ट्रून फ्रॉस्टाडॉटिर ने दिया जोर

आइसलैंड की प्रधानमंत्री ने आज मंगलवार को भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन के दौरान बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान का जवाब दिया जिसमें उन्होंने बताया था कि कई नॉर्डिक भाषाओं में इस शब्द का वही अर्थ है जो हिंदी में है।

आइसलैंड की प्रधानमंत्री क्रिस्ट्रून फ्रॉस्टाडॉटिर ने कहा, 'हमने मुक्त व्यापार समझौतों (Free Trade Deal) के जरिए देखा है कि प्रधानमंत्री मोदी ने आइसलैंड से भारत में आने वाले निवेश में बढ़ोतरी का जिक्र किया है।

Iceland India Meeting (1)

क्रिस्ट्रून फ्रॉस्टाडॉटिर ने आगे कहा, 'ऐसी बहुत सी चीजें हैं जो दोनों देश मिलकर कर सकते हैं और मुझे बस एक बात कहनी है, मुझे वह शब्द 'संबंध' बहुत पसंद है। यह पूरी तरह से आइसलैंडिक शब्द जैसा लगता है। लोग इस भाषा के प्रति बहुत समर्पित होंगे, प्रधानमंत्री मोदी, क्योंकि लोगों को इसी की जरूरत है। आज उन्हें और अधिक 'संबंधों' की जरूरत है।'

भारत-आइसलैंड की बीच मजबूत बनें 'संबंध'

आइलैंड की प्रधानमंत्री ने कहा, 'पीएम मोदी ने इस शब्द का इस्तेमाल हमारी सोच की निकटता की ओर ध्यान दिलाने के लिए किया था। आज, मैंने 'संबंध' शब्द का कई बार इस्तेमाल किया।'

पीएम क्रिस्ट्रून फ्रॉस्टाडॉटिर ने बताया, 'कई नॉर्डिक भाषाओं में, संबंध शब्द का अर्थ है जुड़ाव, रिश्ते, एक बंधन। हिंदी में भी, संबंध का वही अर्थ होता है। यह सिर्फ शब्दों की समानता नहीं है, यह हमारी सोच की निकटता को दर्शाता है।'

आइसलैंड की प्रधानमंत्री ने कहा, 'आइए हम हर क्षेत्र में अपने बीच के बंधनों को और मजबूत करें और भारत-नॉर्डिक साझेदारी को साझा समृद्धि, नवाचार और एक टिकाऊ भविष्य का एक आदर्श बनाएं।'

इस शिखर सम्मेलन में स्थिरता, पर्यावरणीय जिम्मेदारी और उन्नत तकनीकी सहयोग पर जोर दिया गया। भारत और नॉर्डिक देशों डेनमार्क, फिनलैंड, आइसलैंड, नॉर्वे और स्वीडन के नेता एक साथ इस शिखर सम्मेलन का हिस्सा बने, ताकि भविष्य के सहयोग के लिए एक साझा दृष्टिकोण तैयार किया जा सके।