विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'महंगाई बढ़ेगी और आसमान की ओर जाएगी, पीएम को एक्शन लेना शुरू कर देना चाहिए', रायबरेली में बोले राहुल गांधी

Published: Tue, 19 May 2026 03:03 PM (IST)

राहुल गांधी ने रायबरेली दौरे पर महंगाई बढ़ने की चेतावनी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से किसानों और मजदूरों के लिए कार्रवाई करने का आग्रह किया।

News Article Hero Image

HighLights

  1. राहुल गांधी ने रायबरेली में महंगाई पर चिंता जताई।

  2. प्रधानमंत्री मोदी से किसानों, मजदूरों के लिए एक्शन की मांग।

  3. चुरुआ हनुमान मंदिर में पूजा, बारात घर का उद्घाटन।

डि‍जिटल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व रायबरेली सांसद राहुल गांधी मंगलवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर जिले की सीमा पर स्थित चुरुआ हनुमान मंदिर में पहुंचे। वहां बजरंग बली की पूजा अर्चना की। प्रसाद लेकर पहले से तय कार्यक्रम स्थल बछरावां के ठकुराइन खेड़ा में बारात घर का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम को संबोधि‍त करते हुए राहुल गांधी ने कहा, "महंगाई बढे़गी और आसमान की ओर जाएगी। मैं प्रधानमंत्री मोदी से कहता हूं कि आपने पिछले 12 सालों में जो किया है उसका दर्द अदाणी और अंबानी को नहीं होगा, बल्कि हमारे किसानों और मजदूरों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा... आज प्रधानमंत्री मोदी को एक्शन लेना शुरू कर देना चाहिए।"