Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Parliament: कैसे हुई संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक? दर्शक दीर्घा में आम लोगों को इंट्री देने की ये है पूरी प्रोसेस

    By Nidhi AvinashEdited By: Nidhi Avinash
    Updated: Wed, 13 Dec 2023 03:49 PM (IST)

    नए संसद भवन (Lok Sabha Security Breach) में जाने के लिए सबसे पहले संसद का कोई भी राजपत्रित अधिकारी या सांसद प्रवेश पास के लिए आपके नाम की सिफारिश करता है। संसद में जाने का केवल यही एकमात्र तरीका है। संसद की कार्यवाही देखने के लिए पास का होना जरूरी है इसके बिना एंट्री नहीं होगी। संसद की कार्यवाही को लाइव देखने के लिए 1 घंटे की अनुमति मिलती है।

    Hero Image
    दर्शक दीर्घा में आम लोगों को इंट्री देने की ये है पूरी प्रोसेस (Image: Jagran)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Lok Sabha Security Breach: संसद के निचले सदन में एक बड़े सुरक्षा उल्लंघन के बाद बुधवार को लोकसभा में विजिटर्स का प्रवेश फिलहाल प्रतिबंधित कर दिया गया है। चल रही कार्यवाही के बीच दर्शक दीर्घा में मौजूद दो लोग लोकसभा के अंदर कूद गए और उन्होंने जमकर हंगामा किया। साथ ही कलर बॉम्ब से पूरे संसद को धुआं-धुआं कर दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कार्यवाही के दौरान लोकसभा की सभी दर्शक दीर्घाओं में दो-दो सुरक्षा अधिकारी मौजूद थे। आज से ठीक 22 साल पहले इसी दिन वर्ष 2001 में संसद पर हमले किए गए थे। आज भी ऐसा ही एक मंजर दोबारा दोहराया गया। सवाल ये खड़ा होता है कि सुरक्षा कर्मचारियों की मौजूदगी में इतना बड़ा उल्लंघन कैसे हुआ? समाचार एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों शख्स की संसद के दर्शन दीर्घा में एंट्री भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा के सिफारिश के बाद हुई थी। प्रताप सिम्हा कर्नाटक से बीजेपी के सांसद हैं।

    आसान नहीं है आम नागरिक की संसद में एंट्री

    वैसे तो संसद के अंदर दर्शक दीर्घा में बैठने के लिए आपको पहले से आवेदन करना होता है। फिर आपका बैकग्राउंड चेक होता है। संसद में एंट्री करने से पहले सुरक्षा जांच और स्कैनिंग भी होती हैं। हालांकि, ये दोनों ही आरोपी कलर बॉम्ब ले जाने में और लोकसभा में घुसने में कामयाब रहे, जो कि सुरक्षा का बहुत बड़ा उल्लंघन है।

    आइए आपको प्वॉइंट्स में समझाते है कि एक आम जनता नए संसद में कैसे एंट्री करती है और कैसे लोकसभा का पास मिलता है?

    आम आदमी संसद देख सकता हैं?

    • भारतीय संसद का दौरा आम जनता कर सकती हैं। संसद की कार्यवाही देखने के लिए भारतीय नागरिकों के लिए अलग से विजिटर्स गैलरी बनाई गई है, जहां लोग बैठकर सदन की कार्यवाही को देख सकते हैं।

    न्यू संसद भवन कैसे जा सकते हैं?

    • नए संसद भवन में जाने के लिए सबसे पहले संसद का कोई भी राजपत्रित अधिकारी या सांसद प्रवेश पास के लिए आपके नाम की सिफारिश करता है। संसद में जाने का केवल यही एकमात्र तरीका है।

    ग्रुप में भी देख सकते है संसद की कार्यवाही

    • संसद की कार्यवाही देखने के लिए पास का होना बेहद जरूरी है, इसके बिना आपकी एंट्री नहीं होगी। एक ग्रुप पास भी बनता है, जिसके जरिए स्कूल और कॉलेज के छात्रों को एक ग्रुप में सदन की कार्यवाही दिखाई जाती है।

    कैसे बनवाए पास?

    • ये पास संसद सचिवालय द्वारा बनाया जाता हैं। इसके अलावा आप किसी सांसद के जरिए भी पास बनवा सकते हैं। सांसद के परमिशन और उनके हस्ताक्षर के बाद ही विजिटर्स को पब्लिक गैलरी में बैठने का मौका मिलता है। सासंद की सिफारिश के बाद ही या तो सिंगल और ग्रुप पास बनाया जा सकता है। उस पास में उनका नाम भी लिखा होता है।

    कितने घंटे संसद की कार्यवाही लाइव देखने को मिलती है?

    • दर्शक दीर्घा में बैठने के लिए आगंतुकों को विशेष पास मिलता है। संसद की कार्यवाही को लाइव देखने के लिए केवल 1 घंटे की अनुमति मिलती है।

    संसद में गैलरी यानी दर्शक दीर्घा क्या है?

    • विजिटर्स गैलरी यानी दर्शक दीर्घा सदन के ऊपर होती है। यहीं से आम लोग सदन की कार्यवाही देखते हैं।

    वेबसाइट के जरिए भी बन सकता है पास

    • सामान्य प्रोसेस की बात की जाए तो आप लोकसभा की आधिकारिक वेबसाइट 'संसद पुस्तकालय प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन पोर्टल' https://parlibindiaentrypass.nic.in/ पर लॉगइन कर सकते हैं। वहां से एक फॉर्म डाउनलोड करें। इस फॉर्म में अपनी पूरी जानकारी भरे और सांसद से हस्ताक्षर करवा ले। इसके बाद आपका पास बन सकता हैं।

    क्या है विजिटर्स के लिए गाइडलाइंस?

    • आपके द्वारा डाली गई सभी जानकारी पूरी होनी चाहिए।
    • आवेदकों को अपना दिल्ली का पता देना होगा। वहीं, बाहर से आये पर्यटकों को दिल्ली के उस स्थान का पता देना होगा जहां वे रह रहे हैं।
    • संसद भवन परिसर के अंदर किसी भी मोबाइल/लैपटॉप की अनुमति नहीं है।
    • इन्हें सुरक्षा गेट पर जमा कराना होता है, जिसके लिए आपको एक टोकन दिया जाता है।

    यह भी पढ़ें: Lok Sabha Security Breach Live: जूते से निकाले स्प्रे और धुआं-धुआं कर दिया संसद, हिला देगा ये वीडियो और सुनें सांसदों की आपबीती

    यह भी पढ़ें: कौन हैं वो लोग जिन्होंने संसद को किया धुआं-धुआं, चार आरोपियों में एक महिला भी शामिल; इन राज्यों से है कनेक्शन

    comedy show banner
    comedy show banner