विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सावधान! आपकी एक फोटो से अपराधी ढूंढ लेंगे घर का पता, कैसे बिना GPS के GeoSpy से ट्रैक कर लेते हैं लोकेशन?

Published: Tue, 24 Feb 2026 07:26 PM (IST)

GeoSpy AI आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल 'GeoSpy' अब बिना जीपीएस (GPS) या लोकेशन टैग के भी आपकी फोटो के पिक्सल देखकर आपकी सटीक लोकेशन बता सकता है। यह कैसे काम करता है और इससे क्‍या खतरा है?

सावधान! बिना GPS ऑन किए भी पता चल जाएगा आपका ठिकाना; GeoSpy AI का खौफनाक सच।

सावधान! बिना GPS ऑन किए भी पता चल जाएगा आपका ठिकाना; GeoSpy AI का खौफनाक सच।

HighLights

  1. GeoSpy AI बिना GPS फोटो से लोकेशन बताता है।

  2. अपराधी इस तकनीक का गलत इस्तेमाल कर सकते हैं।

  3. निजता सुरक्षा हेतु सोशल मीडिया पर सावधानी बरतें।

डिजिटल डेस्‍क, नई दिल्‍ली। जिंदगी के खास पल- जैसे कोई उपलब्धि हासिल की। दोस्तों के साथ ट्रिप हो या फिर शादी व जन्मदिन की पार्टी हम सब ढेर सारी फोटो खींचते हैं। सेल्फी लेते हैं और तुरंत सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी एक साधारण-सी  फोटो भी आपका सटीक ठिकाना बता सकती है।

भले ही आपने जीपीएस ऑन न किया हो, लोकेशन भी टैग न की हो फिर भी AI आधारित टूल जैसे GeoSpy सिर्फ फोटो के पिक्सल देखकर अंदाजा  लगा सकते हैं कि तस्वीर कहां ली गई है। चिंताजनक बात यह है कि अब कुछ अपराधी भी इस तकनीक का गलत इस्तेमाल करने लगे हैं। यही कारण है कि  यह तकनीक अब साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों को भी डरा रही है।

क्‍या है जियोस्पाई टूल?

एआई आधारित  GeoSpy दरअसल फोटो जियोलोकेशन प्लेटफॉर्म है, जो तस्वीर के अंदर दिख रहे सुरागों से जगह का अंदाजा लगाता है।

जियोस्पाई टूल कैसे काम करता है?

यह इमारतों की बनावट, सड़क की लाइनें, बोर्ड, पेड़-पौधों, जमीन के पैटर्न, मिट्टी के रंग, नंबर प्लेट व भाषा के संकेत,  मौसम और रोशनी जैसे बारीक संकेतों का पहचानकर उनका विश्‍लेषण करता है। फिर उन्हें अपने विशाल डेटाबेस से मैच करता है। इसके बाद  जीपीएस कोऑर्डिनेट का अनुमान निकालता है।

खास बात यह कि इसे फोन के मेटाडाटा या लोकेशन टैग की जरूरत नहीं, सिर्फ इमेज कंटेंट ही काफी है। कई मामलों में लोकेशन का अनुमान एकदम सटीक लगाया है।

Geo spy

जियोस्पाई का क्‍या फायदा है?

जियोस्पाई का कहना है कि टूल का मकसद कानून-व्यवस्था, खोजबीन और ओपन सोर्स इंटेलिजेंस को मजबूत करना है। यह अपहरण, लापता लोगों, आतंकियों को खोजने में  मददगार है।

साइबर एक्‍सपर्ट इसे खतरा क्‍यों बता रहे हैं?

दरअसल, इससे प्राइवेसी खत्‍म हो रही है। अपराधी इसे स्टॉकिंग या किसी को निशाना बनाने के लिए इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे हैं।  दूसरी ओर ये भी कहा जा रहा है कि जांच एजेंसियां इसकी मदद ले रही हैं, लेकिन AI हमेशा 100 फीसदी सही नहीं होता है, ऐसे में गलत लोकेशन बताने से जांच गुमराह हो सकती है।

आम यूजर खुद को कैसे सेफ कर सकते हैं?

घर या नियमित रुटीन वाली जगहों की फोटो सोशल मीडिया पर न रखें। बैकग्राउंड में दिख रहे रास्ते, नंबर प्लेट, सोसाइटी का गेट, स्कूल ऑफिस के बोर्ड जैसी चीजें  जितना हो सके ब्लर या क्रॉप करें। खासतौर से बच्चों की तस्वीरों को खुद तक सीमित रखें। बच्‍चों की स्कूल यूनिफॉर्म का नाम, स्कूल बस नंबर और घर का गेट आदि सटीक लोकेशन बता सकते हैं।

 ऐसी AI कितनी सटीक होती है?

जियोस्पाई का दावा है कि वह ग्लोबल कवरेज देती है और कई मामलों में 150 किमी की रेंज तक लोकेशन का अनुमान लगा सकती है। कुछ डेमो में इससे भी ज्यादा सटीक परिणाम दिखाए गए हैं।

हालांकि, इससे पहले स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने पिजन नाम का एक मॉडल बनाया था, जो सिर्फ गूगल स्ट्रीट व्यू इमेज देखकर 95 प्रतिशत तक मामलों में लोकेशन पहचान लेता था। इसलिए सेफ्टी टिप्‍स अपनाना ज्‍यादा बेहतर है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।