विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मंत्रियों के बेटों को हनी-ट्रैप में फंसाना चाहता था जैश-ए-मोहम्मद, बंगाल STF का खुलासा

Published: Tue, 04 Aug 2026 02:04 PM (IST)

पश्चिम बंगाल में जैश-ए-मोहम्मद मंत्रियों और उनके बेटों को हनी-ट्रैप में फंसाने की बड़ी साजिश रच रहा था। एसटीएफ की ...और पढ़ें

बड़ी संख्या में महिलाओं की भर्ती किए जाने की योजना थी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

बड़ी संख्या में महिलाओं की भर्ती किए जाने की योजना थी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में जैश-ए-मोहम्मद की एक बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है। स्पेशल टास्क फोर्स को जांच में पता चला है कि जैश ने पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों के मंत्रियों के लिए हनी-ट्रैप का प्लान बना रखा था और इसके लिए बड़ी संख्या में महिलाओं की भर्ती किए जाने की योजना थी।

एक अधिकारी ने बताया कि इस मॉड्यूल का सबसे ज्यादा जोर पश्चिम बंगाल पर था। जांच में सामने आया है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस यानी आईएसआई ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री को निशाना बनाने और मंत्रियों व उनके बेटों को हनी-ट्रैप में फंसाने के लिए महिलाओं की भर्ती करने का काम सौंपा था।

युवा महिलाओं की होनी थी भर्ती

जांचकर्ताओं ने बताया कि मॉड्यूल कथित तौर पर ऐसी युवा महिलाओं की तलाश कर रहा था जिन्हें हनी-ट्रैप ऑपरेशन के लिए भर्ती किया जा सके। अधिकारियों ने कहा कि भर्ती की गई महिलाओं को ऐसे काम करने के बदले मोटी रकम का वादा किया गया था।

जांच में यह भी सामने आया है कि जैश की प्लानिंग मंत्रियों के बेटों को अगवा करने और जबरन वसूली रैकेट के जरिए भारी फिरौती मांगने की भी थी। इंटेलिजेंस ब्यूरो के एक अधिकारी ने कहा कि जिस तरह से ये नए मॉड्यूल काम कर रहे हैं, वह बहुत चिंताजनक है।

नई रणनीति अपना रही आईएसआई

अधिकारियों का मानना है कि यह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी की एक सोची-समझी रणनीति है, क्योंकि बम धमाका करने की तुलना में इस तरह की गतिविधि में जोखिम कम होता है। बम धमाके जैसी गतिविधि से अक्सर बड़े सुराग भी मिलते हैं, जिससे एजेंसियों के लिए उसका पता लगाना अपेक्षाकृत आसान हो जाता है। ISI किसी भी कीमत पर इससे बचना चाहती है।

हाल के दिनों में एक और पैटर्न देखा गया है कि महिला इन्फ्लुएंसर्स की भर्ती कर उनसे पाकिस्तान के बारे में सकारात्मक कंटेंट बनाने और संवेदनशील जानकारी इकट्ठा कर उसे नई दिल्ली के पाकिस्तानी दूतावास तक पहुंचाने का काम सौंपा जाता है।

इन्फ्लुएंसर्स भी बन रहे मोहरा

पश्चिम बंगाल STF की जांच में भी इसी तरह का पैटर्न सामने आया है। गिरफ्तार लोगों में कथित इन्फ्लुएंसर अर्पिता सरकार भी शामिल है, जो झारखंड की रहने वाली 22 वर्षीय महिला है। STF उसके डिजिटल रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है और झारखंड से कोलकाता के उसके बार-बार के दौरों के मकसद का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

एजेंसियां इस बात की भी जांच कर रही हैं कि यह मॉड्यूल नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर हिंसा भड़काने की कोशिश कर रहा था। अधिकारियों ने बताया कि इसके अलावा, मॉड्यूल के सदस्य महत्वपूर्ण जानकारी इकट्ठा करने के मकसद से प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनाने के लिए पुलिस की वर्दी हासिल करने की कोशिश कर रहे थे।

यह भी पढ़ें- धनबाद में हनी ट्रैप जैसा खेल! महिला से परेशान CISF जवान पहुंचा पुलिस के पास