विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पहले पत्नी के किए सैकड़ों टुकड़े, फिर थैले में दिल लेकर घूमता रहा पति; जलपाईगुड़ी में दिल दहला देने वाली घटना

Published: Fri, 22 Aug 2025 03:57 PM (IST)

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में रमेश राय नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और शव को टुकड़ों ...और पढ़ें

पत्नी की हत्या कर शव के टुकड़े लेकर गांव में घूमता रहा शख्स (फाइल फोटो)
पत्नी की हत्या कर शव के टुकड़े लेकर गांव में घूमता रहा शख्स (फाइल फोटो)

HighLights

  1. पति ने पत्नी की हत्या कर दिल और शरीर के अंग थैले में भरकर इलाके में घूमा
  2. पुलिस ने शव बरामद कर जांच शुरू की, आरोपी अब भी है फरार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी के मायनागुड़ी इलाके में एक खौफनाक घटना घटी है, जिसने पूरे जिले को हिला कर रख दिया। इलाके के रहने वाले रमेश राय नाम के व्यक्ति ने अपनी पत्नी दीपाली राय की न सिर्फ हत्या की, बल्कि उसके शव को टुकड़ों में काटा और दिल समेत कई अंग थैले में भरकर गांव में घूमता रहा।

वहां मौजूद लोगों ने बताया कि आरोपी ने कुछ लोगों को थैला खोलकर पत्नी का दिल भी दिखाया। इस घटना के बाद भयभीत लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पंचायत को दी। पंचायत प्रमुख ने पुलिस को जानकारी दी।

पुलिस ने शव के बाकी हिस्से किए बरामद

इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव के बाकी हिस्सों को बरामद किया और उन्हें फिर पोस्टमार्टम के लिए जलपाईगुड़ी सरकारी कॉलेज अस्पताल भेजा। फिलहाल, आरोपी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, रमेश राय ने सुबह पत्नी की बत्या करने के बाद उसके शरीर को धारदार हथियार से काट डाला। इसके बाद वह थैला लेकर आस-पड़ोस के घरों में घूमता रहा। एक पड़ोसी ने बताया कि उसने खुद आकर थैला खोला और दिल व शरीर के अन्य हिस्से दिखाए।

खून से लथपथ था बिस्तर

इसके बाद गांव के लोग आरोपी के घर पहुंचे, जहां बिस्तर खून से बिल्कुल लथपथ पड़ा था। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया। मायनागुड़ी थाने के प्रभारी सुबल चंद्र घोष ने बताया कि हत्या के बाद आरोपी कुछ देर तक इलाके में शव के टुकड़े लेकर घूमता रहा। हमारी टीम ने शव के टुकड़ों को बरामद किया है और आरोपी की तलाश जारी है।

ग्राम पंचायत प्रमुख ने पुलिस को दी सूचना

मायनागुड़ी ग्राम पंचायत की प्रमुख नीलिमा राय ने कहा, "जब मुझे सूचना मिली कि एक आदमी थैले में शरीर के अंग लेकर घूम रहा है तो मैंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। यह बेहद भयावह दृश्य था।"

(समाचार एजेंसी IANS के इनुपट के साथ)

लिपुलेख दर्रे को लेकर क्यों हाय-तौबा मचा रहा नेपाल, जानें कैसे हुआ भारत से विवाद; क्या है वो संधि जिसे दोनों मानते हैं आधार?