विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'BJP के विकास मॉडल पर Gen Z को भरोसा', बंगाल के मालदा में बोले पीएम मोदी

Published: Sat, 17 Jan 2026 03:29 PM (IST)

प्रधानमंत्री मोदी ने मालदा में देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का उद्घाटन किया। उन्होंने जनसभा में पश्चिम बंगाल ...और पढ़ें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के मालदा से देश की पहली वंदे भारत ट्रेन की सौगाद दी। इस दौरान उन्होंने मालदा में एक जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि श्चिम बंगाल की प्रगति को गति देने का अभियान और तेज हुआ है।

पीएम मोदी ने कहा कि कुछ ही देर पहले, पश्चिम बंगाल के विकास से जुड़े अनेक प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। नई रेल सेवाएं पश्चिम बंगाल को मिली हैं। इन प्रोजेक्ट्स से यहां के लोगों के लिए यात्राएं आसान होंगी और व्यापार-कारोबार भी आसान बनेगा। यहां ट्रैक मेंटेनेंस से जुड़ी जो नई सुविधाएं बनी हैं, उनसे यहां के नौजवानों के लिए नए अवसर बनेंगे।

पीएम मोदी ने कहा कि देश की ये पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, मां काली की धरती को मां कामाख्या की भूमि को जोड़ रही है। आने वाले समय में पूरे देश में, इस आधुनिक ट्रेन का विस्तार होगा। मैं बंगाल को, असम को, पूरे देश को इस आधुनिक स्लीपर ट्रेन के लिए बधाई देता हूं।

अमेरिका और यूरोप से ज्यादा लोकोमोटिव्स बना रहा भारत

आज भारतीय रेल आधुनिक होने के साथ-साथ आत्मनिर्भर भी हो रही है। भारत के रेल इंजन, भारत के रेल के डिब्बे, भारत के मेट्रो कोच, ये सब भारत की टेक्नोलॉजी की पहचान बन रहे हैं। आज हम अमेरिका और यूरोप से ज्यादा लोकोमोटिव्स बना रहे हैं। दुनिया के कई देशों को पैसेंजर ट्रेन और मेट्रो ट्रेन के कोच एक्सपोर्ट करते हैं। इन सब के कारण हमारी इकोनॉमी को बहुत लाभ मिलता है और हमारे नौजवानों को बहुत रोजगार मिलता है।

पूर्वी भारत का विकास बहुत जरूरी

आज हमारा देश 2047 तक विकसित होने के लक्ष्य पर काम कर रहा है, और विकसित भारत के निर्माण के लिए पूर्वी भारत का विकास बहुत जरूरी है। दशकों तक पूर्वी भारत को नफरत की राजनीति करने वालों ने जकड़ कर रखा था। भाजपा ने इन राज्यों को नफरत की राजनीति करने वालों के चंगुल से मुक्त किया है।

ओडिशा में पहली बार भाजपा सरकार

उन्होंने कहा कि पूर्वी राज्यों का विश्वास, अगर किसी के साथ है, तो उस पार्टी का नाम है भाजपा। ओडिशा ने पहली बार भाजपा सरकार बनाई है, त्रिपुरा ने कई वर्षों से भाजपा पर विश्वास किया है, असम ने भी बीते चुनावों में भाजपा को ही अपना समर्थन दिया और कुछ दिन पहले बिहार ने भी एक बार फिर भाजपा—एनडीए की सरकार बनाई है। यानी बंगाल की हर दिशा में भाजपा की सुशासन वाली सरकार है। अब बंगाल में सुशासन की बारी है।

भाजपा को लेकर झूठ बोला गया

जहां जहां सालों साल तक भाजपा को लेकर झूठ बोला गया, अफवाहे फैलाई गई, वहां भी अब वोटर हमें आशीर्वाद दे रहे हैं। आज मैं आपका उत्साह देखकर पूरे विश्वास के साथ कह रहा हूं कि इस बार बंगाल के लोग भी भाजपा को विजयी बनाएंगे।

बीएमसी में पहली बार भाजपा को रिकॉर्ड जीत

कल ही महाराष्ट्र में शहरी निकाय चुनावों के नतीजे आए हैं, जिसमें भाजपा को ऐतिहासिक जीत प्राप्त हुई है। खासतौर पर महाराष्ट्र की राजधानी और दुनिया के सबसे बड़े नगर निगमों में से एक, बीएमसी में पहली बार भाजपा को रिकॉर्ड जीत मिली है।

बंगाल के लोगों का तभी भला होगा...

कुछ दिन पहले ही केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में भी भाजपा के मेयर बने हैं। यानी पहले जहां कभी भाजपा के लिए चुनाव जीतना असंभव माना जाता था, वहां भी आज भाजपा को अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है। ये दिखाता है कि देश का वोटर, देश की Gen Z, भाजपा के विकास मॉडल पर कितना ज्यादा भरोसा करती है। पीएम मोदी ने कहा बंगाल के लोगों का तभी भला होगा, जब यहां रुकावट डालने वाली TMC सरकार नहीं, उन्नयन वाली BJP सरकार होगी।

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी ने देश को दी पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सौगात, पढ़ें रूट से लेकर किराया तक सबकुछ

 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।