विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वेडिंग सीजन से गुलजार होगा बाजार: देश में 25 दिनों में होंगी 52 लाख शादियां, 7.5 लाख करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान

Published: Fri, 20 Nov 2026 12:02 PM (IST)

देश में 21 नवंबर से 15 दिसंबर तक शुभ मुहूर्त में 52 लाख शादियां होने का अनुमान है। इससे भारतीय अर्थव्यवस्था में 7.5 लाख करोड़ रुपये का कारोबार होने की उम्मीद है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. 52 लाख शादियां, 7.5 लाख करोड़ का कारोबार अनुमानित।

  2. खुदरा, आतिथ्य, आभूषण जैसे क्षेत्रों को मिलेगा बढ़ावा।

  3. दिल्ली-एनसीआर में होंगी 5 लाख शादियां, 2.5 लाख करोड़ खर्च।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। शुभ मुहूर्त के शुरू होते ही शादी ब्याह का मौसम देश में शुरू हो जाएगा। इस दौरान देश में करीब 52 लाख शादियों के होने की उम्मीद है। इस मौके पर शादियों से जुड़े कारोबार की चांदी होगी। करीब 7.5 लाख करोड़ रुपये का कारोबार होने की उम्मीद जताई जा रही है।

देश में आगामी 21 नवंबर से 15 दिसंबर तक शादी ब्याह होने का अनुमान है। इसमें पूरे देश भर में लगभग 7.5 लाख करोड़ रुपये का कारोबार होने की उम्मीद व्यापारियों के संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने जताई है।

हर दिन लगभग दो लाख शादियां

अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ (कैट) के मुताबिक 25 दिन के इस सीजन के दौरान हर दिन औसतन दो लाख से ज्यादा शादियां होने की उम्मीद है। इस वजह से बाजार गुलजार रहने की उम्मीद है। शादियों से जुड़े कारोबार के बढ़ने की उम्मीद जता रहे लोग अभी से इसकी तैयारी में जुट गए हैं। इससे खुदरा कारोबार, विनिर्माण, आतिथ्य, परिवहन, खाद्य पदार्थ, आभूषण और अन्य क्षेत्रों में भी मांग बढ़ेगी।

दिल्ली-एनसीआर में होंगी पांच लाख शादियां

अकेले दिल्ली-एनसीआर में करीब पांच लाख शादियां होने की उम्मीद की जा रही है। दिल्ली-एनसीआर की शादियों की बात करें तो यहां की शादियों में चमक-धमक पर ज्यादा ही ध्यान दिया जाता है। रॉयल अंदाज में होने वाली शादियों में इस पार करीब 2.5 लाख करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इससे व्यापारियों में खुशी है।

किसने तैयार की रिपोर्ट

संगठन ने बताया कि ये अनुमान कैट की शोध इकाई ‘कैट रिसर्च एंड ट्रेड डेवलपमेंट सोसायटी’ ने तैयार की है। इसको तैयार करने में 25 राज्यों के 300 से अधिक व्यापारिक नेताओं और 550 व्यापारिक संगठनों से विचार-विमर्श किया गया है। इसके बाद तैयार रिपोर्ट तैयार की गई है।

कैट के अनुसार, अनुमानित कारोबार में से करीब 4.05 लाख करोड़ रुपये यानी 54 प्रतिशत हिस्सा वस्तुओं और खुदरा खरीदारी से आने की उम्मीद है। सेवाओं का योगदान 3.45 लाख करोड़ रुपये यानी 46 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

ज्वेलरी पर 1.2 लाख करोड़ होंगे खर्च

ज्वेलरी और कीमती धातुओं का कारोबार करीब 1.2 लाख करोड़ रुपये रहने की संभावना है। इसके बाद कपड़ों और परिधान का कारोबार 90,000 करोड़ रुपया हो सकता है। उपहार एवं शादी से जुड़ी सामग्री तथा किराना और खाद्य आपूर्ति का कारोबार 37,500-37,500 करोड़ रुपये रहने की उम्मीद है।

इलेक्ट्रॉनिक्स, सूखे मेवे एवं मिठाइयां तथा फर्नीचर और घरेलू सामान से प्रत्येक क्षेत्र में 30,000 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान है।

37,500 करोड़ रुपये फूलों पर खर्च होने का अनुमान

शादियों में खाने पीने पर 75,000 करोड़ रुपये खर्च हो सकते हैं। इसके बाद विवाह स्थल, बैंक्वेट हॉल और होटल का कारोबार 60,000 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। कार्यक्रम प्रबंधन एवं शादी की योजना बनाने वाली सेवाओं तथा फूलों की सजावट और विवाह संबंधी साज-सज्जा से प्रत्येक में 37,500 करोड़ रुपये का कारोबार होने की संभावना है। कैट के महासचिव प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि शादियों से आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

शाइना एनसी को थप्पड़ मारने वाले को नकद इनाम, मुंबई के बाद पिंपरी चिंचवड़ में उद्धव गुट के नेता का एलान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।