Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चिलचिलाती गर्मी के बीच कुछ राज्यों में आज होगी बारिश की बौछार, दिल्ली में छाए रहेंगे बादल; जानिए देशभर के मौसम का हाल

    पिछले कुछ दिनों से देशभर में भीषण गर्मी और लू ने लोगों को जीना बेहाल कर रखा है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में अचानक बदलाव हुआ है। बीते कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बाद कुछ राहत जरूर मिल गई है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में आज बादल छाए रहेंगे। वहीं कई राज्यों में आज बारिश की आशंका है।

    By Jagran News Edited By: Piyush Kumar Updated: Thu, 09 May 2024 08:29 AM (IST)
    Hero Image
    चिलचिलाती गर्मी के बीच आज कई राज्यों में होगी बारिश।(फोटो सोर्स: जागरण)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Weather Update Today। देश में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज दो राज्य, राजस्थान और मध्य प्रदेश में लू चलेगी। 10 मई को भी मध्य प्रदेश में हालात ऐसे ही रहेंगे। गुजरात में 13 मई और केरल में 10 मई तक भीषण गर्मी पड़ने की आशंका है। हालांकि, कई राज्यों में मौसम सुहाना हो चुका है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तर प्रदेश में भी लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में अचानक बदलाव हुआ है। बीते कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बाद कुछ राहत जरूर मिल गई है।

    दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल

    बात करें राष्ट्रीय राजधानी की तो गुरुवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। शुक्रवार से दिल्ली के मौसम पर एक पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखने की संभावना है। इसके असर से अगले तीन दिनों के बीच-बीच में बूंदाबांदी होने के आसार हैं।

    इन राज्यों में कुछ दिनों तक होगी बारिश

    आईएमडी की भविष्यवाणी के अनुसार, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 12 मई तक बारिश, तूफान, बिजली और तेज हवाएं चलने की संभावना है।वहीं, 15 मई तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर,मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की उम्मीद है।

    दक्षिण भारत में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

    बात करें दक्षिण भारत की तो 12 मई तक तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, केरल, तेलंगाना और कर्नाटक में भारी बारिश की आशंका है। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 12 मई तक बारिश की उम्मीद रह सकती है। बताते चलें कि 9 मई को मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में और 12 मई तक उत्तराखंड में ओलावृष्टि की संभावना है।

    यह भी पढ़ें: Delhi Weather Update: दिल्ली में राहत वाले दिन, आज छाए रह सकते हैं बादल; तापमान में होगी गिरावट