Move to Jagran APP

Heat Wave Alert: भीषण गर्मी से लोगों को आज से मिलेगी राहत, जानिए दिल्ली, पंजाब समेत देश के बाकी हिस्सों में कैसा रहेगा तापमान

Heat Wave Alert अप्रैल में तीसरा उच्चतम तापमान दर्ज किया गया। उत्तर पश्चिम भारत 122 वषरें में सबसे गर्म बना हुआ है। गर्मी के लिहाज से मई में शुरुआती 10 दिन बेहतर रहे। इसलिए मुझे नहीं लगता कि इस महीने मौसम में असामान्य उतार चढ़ाव आएगा।

By Dhyanendra Singh ChauhanEdited By: Published: Mon, 16 May 2022 10:34 PM (IST)Updated: Mon, 16 May 2022 10:49 PM (IST)
Heat Wave Alert: भीषण गर्मी से लोगों को आज से मिलेगी राहत, जानिए दिल्ली, पंजाब समेत देश के बाकी हिस्सों में कैसा रहेगा तापमान
सोमवार को दिल्ली और मध्य प्रदेश में तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट दर्ज (फोटो सोर्स: पीटीआइ)

नई दिल्ली, एएनआइ। उत्तर भारत में पिछले कुछ दिनों से तेज गर्मी का सामना कर रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के वरिष्ठ विज्ञानी आरके जेनामणि ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी और अन्य उत्तर भारतीय राज्यों में मंगलवार से अगले चार दिनों लू नहीं चलेगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। उधर, सोमवार को मानसून अंडमान सागर और दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में पहुंच गया।

loksabha election banner

जेनामणि ने कहा कि रविवार को गर्मी सबसे भीषण थी। पीक खत्म हो चुका है। सोमवार को हमने राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और मध्य प्रदेश में तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट दर्ज की है।

सफदरजंग में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

उन्होंने कहा कि दिल्ली में, सफदरजंग में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जैसे ही पश्चिमी विक्षोभ आगे आएगा, मंगलवार को एक बड़े क्षेत्र में लू थम जाएगी। इस साल मार्च में तापमान को असामान्य बताते हुए विज्ञानी ने कहा कि इस महीने में 122 साल में सबसे ज्यादा अखिल भारतीय तापमान दर्ज किया गया।

अप्रैल में, तीसरा उच्चतम तापमान दर्ज किया गया। उत्तर पश्चिम भारत 122 वषरें में सबसे गर्म बना हुआ है। गर्मी के लिहाज से मई में शुरुआती 10 दिन बेहतर रहे। इसलिए, मुझे नहीं लगता कि इस महीने मौसम में असामान्य उतार चढ़ाव आएगा।

विज्ञानी ने कहा कि अगर सफदरजंग-पालम का मौसम संबंधी रिकार्ड देखा जाए, तो मई में दर्ज किया गया उच्चतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस से अधिक है और सफदरजंग में सबसे अधिक 47.2 डिग्री सेल्सियस है। इसलिए, मुझे नहीं लगता कि चरम आ गया है।

12 मई  के बाद लू और गर्मी में देखने को मिली तेजी

उन्होंने कहा कि 17 मई से अगले 4 दिनों तक, किसी भी क्षेत्र में लू नहीं चलेगी। आसनी चक्रवात के कारण पश्चिम राजस्थान को छोड़ 11 मई तक कहीं लू नहीं थी। लेकिन 12 तारीख के बाद लू और गर्मी में तेज देखने को मिली।

राष्ट्रीय राजधानी में 13 मई, 14 और 15 मई को गर्मी काफी तेज रही। दिल्ली में कुछ स्थानों पर 45 डिग्री से अधिक तापमान रिकार्ड किया गया। दिल्ली के दो स्टेशनों नजफगढ़ और मुंगेशपुरमें से एक में अधिकतम तापमान 49 डिग्री दर्ज किया गया। विज्ञानी ने यह भी बताया कि मानसून सोमवार को अंडमान सागर और उससे सटे दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि हमने केरल की भविष्यवाणियां दी हैं। यहां 27 मई के आसपास मानसून पहुंचेगा।

पंजाब और हरियाणा में धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश की भी संभावना

इस बीच, मौसम विभाग ने कहा कि मंगलवार को पंजाब और हरियाणा में अलग-अलग इलाकों में भीषण लू की स्थिति बने रहने की संभावना है। इसके साथ ही पश्चिमी विक्षोभ के चलते पंजाब और हरियाणा के उत्तरी हिस्सों में धूल भरी आंधी और हल्की बारिश होने की संभावना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.