Move to Jagran APP

Weather Updates: दिल्ली में चलना शुरू हुई ठंडी हवाएं, चंडीगढ़ में भी बदला मौसम का मिजाज, यूपी में बारिश का अलर्ट

देश में लगातार तेजी से मौसम बदल रहा है। मौसम विभाग की तरफ से बारिश का अलर्ट भी दिया जा रहा है। मौसम विभाग द्वारा दी गई ताजा जानकारी की माने यूपी में गरज के साथ बारिश हो सकती है। वहीं दिल्ली में ठंडी हवाएं शुरू हो गई हैं।

By Pooja SinghEdited By: Published: Mon, 08 Mar 2021 07:54 AM (IST)Updated: Mon, 08 Mar 2021 11:32 AM (IST)
Weather Updates: दिल्ली में चलना शुरू हुई ठंडी हवाएं, चंडीगढ़ में भी बदला मौसम का मिजाज, यूपी में बारिश का अलर्ट
Weather Updates: अगले 3-4 घंटे में यूपी में हो सकती है बारिश, जानें अपने राज्य का मौसम।

नई दिल्ली, जेएनएन। Rain Alert In Up:  देश में लगातार तेजी से मौसम बदल रहा है। पिछले कई दिनों से मौसम विभाग की तरफ से बारिश का अलर्ट भी दिया जा रहा है। हालांकि, दिल्ली के लिए बीते दिन बारिश का पूर्वानुमान गलत साबित हुआ। आज फिर से मौसम विभाग की तरफ उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना जताई जा रही है। रिपोर्ट की मुताबिक, गरज के साथ हल्की बारिश यहां पर हो सकती है। वहीं बिहार में भी तीन दिनों के अंदर तेजी से मौसम बदल सकता है। 11 मार्च तक प्रदेश में बारिश की भविष्यवाणी की गई है। 

loksabha election banner

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम 

दिल्ली में बीते दिन बारिश का अलर्ट जारी किया था। हालांकि, मौसम विभाग का यह पूर्वानुमान गलत साबित हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी सोमवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हालांकि, बारिश होने की संभावना इस बार नहीं जताई गई है। दिन में 20 से 30 कि.मी. प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। अधिकतम तापमान एवं न्यूनतम तापमान क्रमश 31 और 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 

चंड़ीगढ़ में बदला मौसम

बात अगर चंड़ीगढ़ की करें तो आज यहां पर आसमान साफ होने की संभावना जताई है। देर रात शहर में हुई बारिश की वजह से सोमवार सुबह की शुरुआत ठंड से हुई। इस दौरान ठंडी हवाओं के चलने का दौर भी शहर में चल रहा है। 

धनबाद में बढ़ेगा पारा

उधर, धनबाद में भी मौसम का मिजाज बदल रहा है। मौसम विभाग ने अगले कई दिनों तक अधिकतम तापमान 35-36 और न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री के बीच रहने की संभावना जताई है। न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री के बीच था जिसमें तीन से चार डिग्री तक बढ़ सकता है। 

जमशेदपुर में 11-12 मार्च के लिए येलो अलर्ट

वहीं मौसम विभाग ने 11-12 मार्च को जमशेदपुर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दो दिन झारखंड में आंशिक बादल के साथ बारिश गर्जन तथा वज्रपात की संभावना है। वहीं 10 मार्च को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.