दिल्ली, हरियाणा, बिहार समेत इन राज्यों में बर्फीली हवाओं का सितम जारी, कोहरा बना मुसीबत; यहां होगी बारिश
दिल्ली हरियाणा बिहार समेत उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में बर्फीली हवाओं का सितम जारी है। वहीं कोहरा लोगों के पिछले दिनों से मुसीबत बना हुआ है। दिन में ही कई राज्यों में अंधेरा जा रहा है। उधर पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी जारी है। जानें आज का मौसम।
नई दिल्ली, जेएनएन। घने कोहरा (Dense Fog), कड़ाके की ठंड (Cold) और शीतलहर (Cold waves) से पूरा उत्तर भारत (North India) परेशान है। पिछले दिनों से लगातार सुबह-शाम के वक्त हरियाणा, यूपी, दिल्ली समेत अधिकतर राज्यों में घना कोहरा दर्ज किया जा रहा है। इस घने कोहरे के चलते लोगों के कार्य करने में भी दिक्कतों हो रही है। पहले ही कड़ाके की ठंड और शीतलहर ने कई शहरों का पारा गिरा दिया है। वहीं पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में बर्फली हवाएं कहर ढा रही हैं। हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर में पर्यटक एक भारी बर्फबारी का लुत्फ उठाने भी पहुंच रहा।
यहां बारिश का अलर्ट जारी
बढ़ रही ठंड से कई राज्यों का न्यूनतम पारा भी गिर रहा है। मौसम विभाग ने अभी आने वाले दिनों में ऐसा ही मौसम बने रहने की आशंका जताई है। यही नहीं कोहरा, हिमपात और शीतलहर के बीच देश के कई राज्यों में बारिश की आशंका भी जताई जा रही है। बारिश का पूर्वानुमान यूपी के मेरठ, और झारखंड के धनबाद सहित कई जगह पर लगाया गया है।
IMD का आज के लिए पूर्वानुमान
आज यानी सोमवार के लिए मौसम विभाग द्वारा जारी किए पूर्वानुमान के मुताबिक, आज सुबह के वक्त के लिए घने कोहकरे साथ दिन में आसमान साफ रहने की भविष्यवाणी की गई थी। यही नहीं कुछ इलाकों में ज्यादा ठंडक हो सकती है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 17 और छह डिग्री सेल्सियस रहने की बताई गई है।
27 जनवरी तक दिल्ली का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक पहुंचने का अलर्ट
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली में 27 जनवरी को न्यूनतम तापमान एक बार फिर घटकर 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। बता दें कि नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण लगातार मौसम बदल रहा है।
अगले 4-5 दिनों इन राज्यों में कोहरा छाए रहने की आशंका
रिपोर्ट के मुताबिक, 4 से 5 दिनों तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान, असम, मेघालय, मणिपुर और त्रिपुरा में घना कोहरा छाया रहेगा। वहीं, आगामी 2-3 दिनों के दौरान बिहार, उत्तरी मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है।