Move to Jagran APP

हरियाणा, दिल्ली और महाराष्ट्र सहित उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में 1-2 डिग्री तापमान में गिरावट दर्ज

Weather updates 22 December दिल्ली पंजाब हरियाणा यूपी सहित उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में शीतलहर जारी है। आज उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यो में न्यूनतम तापमान 1-2 डिग्री गिरावट आई है। जानें अपने राज्य के मौसम का हाल।

By Pooja SinghEdited By: Published: Tue, 22 Dec 2020 08:01 AM (IST)Updated: Tue, 22 Dec 2020 10:08 AM (IST)
हरियाणा, दिल्ली और महाराष्ट्र सहित उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में 1-2 डिग्री तापमान में गिरावट दर्ज
देश में कड़ाके की ठंड, उत्तर भारत में जारी रहेगी शीतलहर, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

नई दिल्ली, जेएनएन। Weather updates 22 December: देश में कड़ाके की ठंड जारी है। पिछले 1 हफ्ते से बढ़ी ठंड ने मौसम में काफी बदलाव कर दिया है। दिल्ली,पंजाब, हरियाण सहित उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में शीतलहर बरकरार है, जिसके चलते आज उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में न्यूनतम तापमान में 1स 2 डिग्री गिरावट दर्ज की गई है। वहीं जम्मू कश्मीर के साथ ही हिमाचल प्रदेश के अधिकतर जगहों पर तापमान शून्य से नीचे चला गया। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में और ठंड बढ़ेगी। 

loksabha election banner

पहाड़ों में लगातार हो रहे हिमपात के चलते भारत में ठंडा प्रकोप बना हुआ है। सोमवार को राजस्थान के माउंट आबू में तो न्यूनतम तापमान-2 डिग्री तक पहुंच गया था वहीं देश की राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 23.5 और न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। हालांकि दिल्ली में दिनभर धूप भी खिली रही। इससे दिल्लीवासियों को ठिठुरन से थोड़ी राहत मिली। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले दिनों दिल्लीवासियों को और अधिक ठंड के लिए तैयार रहना होगा। इसके साथ ही सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) का कहना है कि दिल्ली में ओवरऑल एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 329 (बहुत खराब श्रेणी) में बना हुआ है। बता दें कि ठंड के साथ-साथ देश के ज्यादातर राज्यों में सुबह के वक्त स्मॉग भी दर्ज किया जा रहा है, जिसके चलते लोगों को वाहन चलान में भी परेशानी आ रही है। 

यूपी के कानपुर में शीतलहर से लोगों की छूटी कंपकपी

यूपी के में ठंड के साथ-साथ सुबह और शाम को धुंध  के साथ वतावरण में कोहरा छाने लगा है। कैस्पियन सागर की ओर से शुष्क हवा लगातार आ रही हैं, अगले कुछ दिनों में फिर से पारा नीचे गिरेगा। कानपुर शहर में भी मंगलवार की सुबह शीत लहर से लोगों की कंपकपी छूटती रही। 

झारखंड में कड़ाके की ठंड

सर्द हवाओं से राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में कड़ाके की ठंड बढ़ गई है। रांची में कनकनी बढ़ गई है। राज्य के दूसरे जिलों में भी यही स्थिति है। इन सर्द हवाओं का असर गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, गिरिडीह, धनबाद और रांची में सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग की मानें तो यह स्थिति अभी बरकरार रहेगी। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान चाईबासा में 26 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में रिकार्ड किया गया है।

उत्तराखंड में मौसम की ताजा स्थिति

उधर, उत्तराखंड में भी मौसम में बदल रहा है। बदरीनाथ, केदारनाथ और हेमकुंड साहिब में बर्फबारी हुई। इसके अलावा रुद्रप्रयाग में मदमहेश्वर, तुंगनाथ, कार्तिक स्वामी, पंवालीकांठा की चोटियां भी बर्फ से ढक गई हैं। वहीं गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के साथ ही निचले इलाकों में बादल छाए रहे। मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी मंगलावर को प्रदेश में कुछ स्थानों पर हिमपात और बारिश हो सकती है। 

माना जा रहा है कि पहाड़ से लेकर मैदान तक भले ही बादल छाए हों, लेकिन न्यूनतम तापमान में कुछ इजाफा हुआ है।अधिकतम और न्यूनतम तापमान में औसतन दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। बीते  दिन प्रदेश में ऊधमसिंहनगर सबसे सर्द रहा। यहां न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि पहाड़ और मैदान में पाला गिरने की आशंका है, जबकि हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर में कोहरा बना रहेगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.