Move to Jagran APP

Weather Update : हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी के चलते यलो वार्निंग जारी, जानें- उत्तरी इलाकों में मौसम का हाल

मौसम विभाग ने पहाड़ी इलाकों में 11 से 12 दिसबंर कर बारिश और बर्फबारी होने की आशंका जताई है तो वहीं उत्तरी इलाकों में धुंध छाई रहने की संभावना है। विभाग ने हिमाचल प्रदेश में शनिवार को भारी बर्फबारी और बारिश के लिए यलो वार्निंग जारी की है।

By Neel RajputEdited By: Published: Thu, 10 Dec 2020 10:15 AM (IST)Updated: Thu, 10 Dec 2020 10:15 AM (IST)
Weather Update : हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी के चलते यलो वार्निंग जारी, जानें- उत्तरी इलाकों में मौसम का हाल
उत्तर भारत के इलाकों में बढ़ा न्यूनतम तापमान

नई दिल्ली, जेएनएन। उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है, जिसके चलते यहां मौसम शुष्क बना हुआ है। वहीं दूसरी तरफ जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी जारी है। मौसम विभाग ने पहाड़ी इलाकों में 11 से 12 दिसबंर कर बारिश और बर्फबारी होने की आशंका जताई है, तो वहीं उत्तरी मैदानी इलाकों में धुंध छाई रहने की संभावना है। विभाग ने हिमाचल प्रदेश में शनिवार को भारी बर्फबारी और बारिश के लिए यलो वार्निंग जारी की है।

loksabha election banner

दिल्ली में मौसम का मिजाज

राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह ठंड का कुछ खास असर दिखाई नहीं दिया है। यहां न्यूनतम तापमान नौ से दस डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। इसके अलावा पिछले तीन दिनों के मुकाबले आज कोहरे का स्तर भी काफी कम रहा है।

बर्फ की सफेद चादर में ढ़का हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का दौर जारी है। यहां की जो तस्वीरें सामने आ रही हैं उनमें कई इलाके बर्फ की सफेद चादर में ढ़के नजर आ रहे हैं। आगामी दिनों में भारी बर्फबारी की आशंका के चलते यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, लाहौल स्पीति और गोंडला में बर्फबारी हुई, वहीं केलोंग में गिरावट के साथ तापमान माइनस 1.4 डिग्री तक पहुंच गया है। इसके अलावा किन्नौर जिले में तापमान दो डिग्री और डलहौजी में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं, मनाली में छह तो कुफरी में 7.3 डिग्री सेल्सियस तक तापमान दर्ज किया गया है।

उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाके कोहरे की चपेट में

यूपी की राजधानी लखनऊ समेत ज्यादातर जिले कोहरे की चपेट में हैं। इन इलाकों में पिछले 12 घंटों से घनघोर कोहरा छाया रहा, जिस कारण वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है। मौसम विभाग ने यहां अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान जताया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.