Move to Jagran APP

Weather Update: उत्तर भारत में भीषण गर्मी तो दक्षिण भारत में भारी बारिश का कहर, जानें- आपके राज्य में आज कैसा रहेगा मौसम

weather update देश के कुछ राज्यों में हीटवेव और भीषण गर्मी से लोग परेशान है तो कई राज्यों में बारिश और बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। असम में बाढ़ से लाखों लोग प्रभावित हो गए हैं। वहीं ट्रेन सेवाएं भी ठप हो गई हैं।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Thu, 19 May 2022 08:32 AM (IST)Updated: Thu, 19 May 2022 11:43 AM (IST)
मौसम विभाग ने आज कई राज्यों भारी बारिश तो कई जगह लू की चेतावनी जारी की है (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, एजेंसी। उत्तर भारत के कुछ राज्य भीषण गर्मी और लू से परेशान हैं, तो कई राज्यों में भारी बारिश से तबाही मचा हुआ है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा जैसे राज्यों में तापमान 45 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। वहीं, असम, बेंगलुरु और केरल जैसे राज्यों में बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। उत्तर भारत के कई राज्यों में गर्मी अभी कुछ दिन और परेशान करने वाली है।

loksabha election banner

राजधानी दिल्ली में बढ़ सकता है तापमान

अगर दिल्ली के तापमान की बात करें तो देश की राजधानी में आज 19 मई को न्यूनतम तापमान 30 डिग्री और अधिकतम तापमान 44 डिग्री रह सकता है। दिल्ली में आनेवाले कुछ दिन तापमान 40 से 45 डिग्री के बीच रह सकता है।

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश में गर्मी से राहत के आसार अभी नहीं दिख रहे है। राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 42 डिग्री रह सकता है. वहीं, गाजियाबाद में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री रह सकता है।

हिमाचल में तापमान बढ़ने की संभावना

हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में वृद्धि होगी। दो दिन कई स्थानों पर हुई बारिश ने दिलाई थी गर्मी से राहत। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 20 मई से मौसम एक बार फिर बदलेगा। कई जगहों पर बारिश व ओले गिरने की भी चेतावनी है।

उत्तराखंड के इन जिलों में बारिश के आसार

उत्तराखंड के पांच जिलों में बारिश के आसार। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आने वाले 24 घंटे में उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बादलों की तेज गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने से लेकर मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

स्काईमेट वेदर के मुताबिक तटीय कर्नाटक, केरल के कुछ हिस्सों, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के साथ-साथ सिक्किम और पश्चिम असम के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश जारी रहेगी। पूर्वोत्तर भारत के बाकी हिस्सों, रायलसीमा और लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं उत्तर आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, दक्षिण छत्तीसगढ़, तेलंगाना और पूर्वी बिहार के अलग-अलग हिस्सों में एक या दो मध्यम बारिश के साथ हल्की बारिश हो सकती है। पश्चिमी हिमालय, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिण मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश संभव है।

केरल में भारी बारिश का रेड अलर्ट

केरल की बात करें तो कई इलाकों के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है। अगले चार दिन भारी बारिश की आशंका जाहिर की गई है। स्थिति को देखते हुए केरल सरकार ने पहले ही एक आपात बैठक बुला ली है। उस बैठक में तमाम तैयारियों पर मंथन किया गया है और बाढ़ जैसी परिस्थिति से निपटने के लिए रणनीति पर काम हुआ है।

असम में बाढ़ और भूस्खलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त

केरल के अलावा असम में भी बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो चुकी है। असम में लगातार हो रही बारिश के चलते कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से आम जन-जीवन अस्त-व्यस्त है। राज्य में करीब 20 जिलों के 1.97 लाख लोग इस बाढ़ से प्रभावित हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की रिपोर्ट के अनुसार, अकेले कछार में 51,357 लोग प्रभावित हुए हैं। साल की पहली बाढ़ के कारण 46 राजस्व मंडलों के 652 गांव प्रभावित हुए हैं और बाढ़ के पानी से 16,645.61 हेक्टेयर फसल भूमि बर्बाद हो चुकी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.