Move to Jagran APP

Weather Today: उत्तर भारत में आंधी के साथ बारिश का कहर, 39 की मौत; इन राज्यों में आज भी तेज हवा के साथ पड़ेगी बौछारें

उत्तर भारत में हुई तूफानी बारिश ने मौसम को बदल दिया। 75 किमी प्रति घंटे की गति से चली हवा के साथ हुई बारिश ने दिल्ली और एनसीआर में ठंड का अहसास करा दिया। मौसम विभाग ने आज भी कई राज्यों में आंधी के साथ बारिश का अनुमान लगाया है।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Tue, 24 May 2022 08:21 AM (IST)Updated: Tue, 24 May 2022 12:33 PM (IST)
Weather Today: उत्तर भारत में आंधी के साथ बारिश का कहर, 39 की मौत; इन राज्यों में आज भी तेज हवा के साथ पड़ेगी बौछारें
मौसम विभाग के मुताबिक आज कई राज्यों में आंधी के साथ बारिश की संभावना (फोटो: जागरण)

नई दिल्ली, एजेंसी। दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई राज्यों के मौसम में बदलाव से तेज आंधी-तूफान के साथ जोरदार बारिश हुई। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज भी दिल्ली, बिहार, झारखंड आदि जैसे राज्यों में तेज बारिश जारी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। आज भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि कुछ राज्यों में आंधी-तूफान की वजह से लोगों को मुश्किलें हो सकती है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक ओडिशा के कई स्थानों पर आज भारी वर्षा की संभावना है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर बिजली की चमक, 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाओं और ओलावृष्टि के साथ साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

loksabha election banner

आंधी के साथ बारिश का कहर, गई 39 की जान

उत्तर प्रदेश में आंधी से कई जगह पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए। इनकी चपेट में आने से प्रदेश में 21 लोगों की मौत हो गई। हरियाणा में झोपड़ी में सो रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई और फरीदाबाद में करंट लगने से युवती की जान चली गई। पंजाब में चार, बिहार में पांच और मप्र में आंधी से पांच की जान चली गई। मैहर में रोपवे की 28 ट्रालियों में 80 यात्री डेढ़ घंटे तक हवा में फंसे रहे। हरिद्वार में दो लोगों की मौत हो गई।

इन राज्यों में आज बारिश की आंधी- बारिश की संभावना

इन राज्यों में आज और कल बारिश का अनुमान उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में भी आज अलग-अलग इलाकों में हल्की बारिश का अनुमान है। इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आज और कल और आज पंजाब में तेज बारिश हो सकती है। वहीं, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी आज बारिश होने का अनुमान है। अगले 2 दिनों के दौरान बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी छिटपुट, मध्यम बारिश होने की संभावना है।

यूपी में तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना, यलो अलर्ट जारी

उत्‍तर प्रदेश में मौसम व‍िभाग ने आज यलो अलर्ट जारी क‍िया है। यूपी में मौसम का म‍िजाज अचानक बदलने से भीषण गर्मी के बीच लोगों ने राहत की सांस ली है। आज भी कई ज‍िलों में सुबह से बादल छाए हुए हैं । इसी के साथ तेज आंधी और बार‍िश की संभावना है। सोमवार देर रात गाजि‍याबाद और फि‍रोजाबाद सहित कई ज‍िलों में हुई बार‍िश ने लोगों को तपती जलती गर्मी के बीच चैन की सांस दी है। मौसम व‍िभाग के अनुसार अगले कुछ द‍िनों तक मौसम ऐसा ही रहने की उम्‍मीद है। (विस्तृत खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

हिमाचल में मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

हिमाचल प्रदेश के लाहुल को छोड़ सभी जिलों में आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट। यलो अलर्ट हुआ जारी। कई क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना। मौसम विभाग के अनुसार आंधी, बारिश व ओलावृष्टि से तापमान में और गिरावट आएगी। लाहुल स्पीति के कोकसार में आज सुबह से बर्फबारी हो रही है।

उत्तराखंड में बारिश व ओलावृष्टि की संभावना

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में जारी रहेगा बारिश व ओलावृष्टि का क्रम। ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार को पहाड़ों में ओलावृष्टि और बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। कुमाऊं मंडल में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में 90 किमी प्रति घंटा की गति से अंधड़ चल सकता है।

पंजाब में हवा के बारिश का अनुमान, आरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को पंजाब में कई स्थानों पर हवाओं के साथ बारिश का भी अनुमान है। मौसम विबाग के अनुसार पंजाब के अधिकांश इलाकों में आंधी बारिश की संभावना है। जिसे लेकर आरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।

Koo App
#UPCM @myogiadityanath ने आंधी-तूफान, बारिश एवं आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं से प्रभावित जनपदों के जिलाधिकारियों को पीड़ित व्यक्तियों/परिवारों को निर्धारित मानक के अनुसार तत्काल राहत वितरित किए जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राहत व मदद पहुंचाने में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि दैवीय आपदा के दृष्टिगत जनपदों में राहत कार्य प्रभावी रूप से कराया जाए।
- Chief Minister Office, Uttar Pradesh (@CMOfficeUP) 23 May 2022

Koo App
#UPCM @myogiadityanath ने जनपद बुलंदशहर में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक प्रकट किया है। मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री जी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।
- Chief Minister Office, Uttar Pradesh (@CMOfficeUP) 24 May 2022


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.