यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Weather Today: यूपी, उत्तराखंड सहित इन राज्यों में आज होगी झमाझम बारिश, पढ़ें- मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी
Weather News Today मौसम विभाग की ओर से आज भी ज्यादातर राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया ...और पढ़ें

नई दिल्ली, एजेंसी। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवात और अरब खाड़ी की तरफ से चल रही सर्द हवाओं की वजह से मानसून एक बार फिर एक्टिव हुआ है। यही कारण है कि आखिरी पड़ाव में जमकर बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी गुरुवार से तीन दिन तक यूपी (UP Rains), उत्तराखंड (Uttarakhand Rain alert), राजस्थान (Rajasthan Weather ) व हिमाचल में भारी बारिश (Heavy Rain Alert) होगी। मौसम विभाग इन राज्यों में अलर्ट जारी किया है।
आईएमडी (IMD) के मुताबिक 15 सितंबर को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र व गोवा में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है। दिल्ली व आसपास के क्षेत्रों की बात करें तो यहां सुबह से बादल छाए हुए है। कई स्थानों पर तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है।
Weather Update (Sept 15)
Heavy to very heavy rainfall at isolated places very likely over Uttarakhand, Uttar Pradesh, East Rajasthan, Gujarat Region, Madhya Maharashtra, northwest Madhya Pradesh and Konkan, Goa@Indiametdept pic.twitter.com/OSndrFtNz7
— Prasar Bharati News Services & Digital Platform (@PBNS_India) September 15, 2022
यूपी के इन जिलों में होगी भारी बारिश
यूपी में मानसून की जोरदार वापसी हो गई है। लखनऊ, कानपुर समेत कई जिलों में रात से ही बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज यानी गुरुवार को प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने लखनऊ, उन्नाव, कानपुर नगर, कानपुर देहात, हमीरपुर, झांसी, जालौन, इटावा, औरैया, कन्नौज, हरदोई, मेरठ, नोएडा, गौतमबुद्धनगर, सहारनपुर, सोनभद्र, आगरा, जालौन, गाजियाबाद, पीलीभीत, फैजाबाद, मऊ, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, गोंडा, अयोध्या, प्रतापगढ़, भदोही, मिर्जापुर, कौशांबी, चित्रकूट, बांदा, फतेहपुर, रायबरेली, अमेठी, बाराबंकी में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
.jpg)
दिल्ली-एनसीआर में आज कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद मौसम बदल गया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गुरुवार को भी दिन भर बादल छाए रहेंगे। गर्जन वाले बादल बनने और ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा होने के आसार हैं। 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज झोंकेदार हवा भी चलेगी। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान और गिरकर क्रमश: 30 और 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।आईएमडी के मुताबिक, शुक्रवार तक कमोबेश ऐसा ही मौसम बना रहेगा। वहीं, मौसम विभाग का अनुमान है कि बृहस्पतिवार को भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा। विस्तृत जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
बिहार के 28 जिलों में बारिश के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार 28 जिलों में गुरुवार को मेघ गर्जन व व्रजपात के साथ हल्की वर्षा का पूर्वानुमान है। वहीं प्रदेश के 12 जिलों के पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, अररिया, किशनगंज जिले के एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा की चेतावनी है। राज्य के पूर्वी व दक्षिण पूर्वी हवा का प्रवाह 12 से 15 किमी प्रतिघंटा रहेगा। विस्तृत जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

उत्तराखंड में भारी बारिश को लेकर आरेंज अलर्ट, स्कूल कॉलेज बंद
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तराखंड में गुरुवार को ज्यादातर क्षेत्रों में भारी वर्षा के आसार हैं। खासकर कुमाऊं में भारी से भारी बारिश को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा गढ़वाल के पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है। मैदानी इलाकों में गर्जन के साथ तेज बौछारें पड़ने के आसार हैं। कहीं कहीं आकाशीय बिजली चमकने की भी आशंका है। मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर कुमाऊं मंडल के सीमांत जिलों और गढ़वाल मंडल के रुद्रप्रयाग में स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित कर दिया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक अगले दो दिन प्रदेश में भारी बारिश को लेकर आरेंज अलर्ट, जबकि शनिवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। विस्तृत खबर के लिए यहां क्लिक करें।
राजस्थान में तीन दिन तक भारी बारिश की चेतावनी
राजस्थान में आज से तीन दिनों तक बादल जमकर बरसने का अनुमान है। जिसका असर सबसे ज्यादा पूर्वी जिलों में देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान पूर्वी राजस्थान के जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा तथा उदयपुर संभाग में अधिकांश स्थानों पर तथा पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में बारिश होगी। जो कुछ इलाकों में भारी से अति भारी गति से बरसेगी। आईएमडी के मुताबिक गुरुवार को प्रदेश में भारी से अति भारी बारिश का ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी किया है।
रिपोर्ट में आज यानि गुरुवार को पूर्वी राजस्थान के भरतपुर व धौलपुर में भारी से अति भारी बरसात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि पूर्वी राजस्थान के अलवर, बारां, दौसा, झालावाड़, करौली और सवाई माधोपुर में भारी तथा अजमेर, बांसवाड़ा, भीलवाड़ा,बूंदी, चित्तौडगढ़़, डूंगरपुर, जयपुर, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सिरोही, टोंक व उदयपुर के अतिरिक्त पश्चिमी राजस्थान के पाली जिले में गरज के साथ बादलों के हल्की गति में बरसने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
