विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Forecast Update: दिल्ली-एनसीआर के आसमान में छाए बादल, बारिश को लेकर IMD ने जारी की ताजा भविष्यवाणी

By Jp YadavEdited By:
Published: Thu, 15 Sep 2022 07:38 AM (IST)Updated: Thu, 15 Sep 2022 07:39 AM (IST)

Delhi-NCR Weather Forecast बृहस्पतिवार सुबह से ही दिल्ली-एनसीआर के आसमान में बादल छाए हुए हैं। वहीं भारतीय मौसम विभाग ने ...और पढ़ें

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर के आसमान में छाए बादल, बारिश को लेकर IMD ने जारी की ताजा भविष्यवाणी
Weather Update: दिल्ली-एनसीआर के आसमान में छाए बादल, बारिश को लेकर IMD ने जारी की ताजा भविष्यवाणी

नई दिल्ली/नोएडा, जागरण डिजिटल डेस्क। दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। बुधवार को दोपहर में हुई बारिश के बाद न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट के बाद दिल्ली-एनसीआर का मौसम सुहाना हो गया है। 

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बृहस्पतिवार को भी दिन भर बादल छाए रहेंगे। गर्जन वाले बादल बनने और ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा होने के आसार हैं। 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज झोंकेदार हवा भी चलेगी। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान और गिरकर क्रमश: 30 और 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

शुक्रवार तक सुहाना रहेगा मौसम का मिजाज

इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) के मुताबिक, शुक्रवार तक कमोबेश ऐसा ही मौसम बना रहेगा। वहीं, मौसम विभाग का अनुमान है कि बृहस्पतिवार को भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

बारिश ने कम किया उमस का असर

दूसरी तरफ मौसम की मेहरबानी से बुधवार को भी दिल्ली की हवा साफ ही रही। मंगलवार की तरह ही बुधवार को भी दिल्ली पर मौसम मेहरबान बना रहा। दिन के समय विभिन्न इलाकों में हुई बरसात से न केवल उमस कम हुई बल्कि तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।

बुधवार को सुबह मौसम साफ था, सूरज भी निकला, लेकिन दिन में बादलों की आवाजाही भी शुरू हो गई। बाद में अलग अलग इलाकों में कहीं कम तो कहीं अच्छी बरसात हुई। अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर 33.6 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हवा में नमी का स्तर 65 से 95 प्रतिशत रहा। जहां तक बरसात का सवाल है तो शाम साढ़े पांच बजे तक सफदरजंग में 9.6 मिमी, पालम में 2.8 मिमी, लोधी रोड पर 10.4 मिमी, रिज क्षेत्र में 4.8 मिमी, आयानगर में 3.0 मिमी, जाफरपुर और नजफगढ़ में 2.5 - 2.5 मिमी, पूसा में 4.0 मिमी, स्पोर्टस काम्प्लेक्स में 7.5 मिमी एवं मयूर विहार में 8.5 मिमी वर्षा रिकार्ड हुई।

दिल्ली-एनसीआर की हवा हुई और साफ

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक दिल्ली का एयर इंडेक्स महज 71 रिकार्ड किया गया, जो संतोषजनक श्रेणी में है। सफर इंडिया का कहना है कि हाल फिलहाल एयर इंडेक्स में ज्यादा बदलाव होने के आसार नहीं हैं।