Move to Jagran APP

Weather Update Today: बिहार में आंधी-तूफान का कहर, इन राज्यों में आज भारी बारिश की चेतावनी, जानें- आपके क्षेत्र में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने आज देश के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं मानसून मध्य प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों पूरे विदर्भ और छत्तीसगढ़ ओडिशा पश्चिम बंगाल बिहार और झारखंड के अधिक हिस्सों में आगे बढ़ गया है। पूर्वोत्तर भारत में बाढ़ की स्थिति बनीं हुई है।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Mon, 20 Jun 2022 08:46 AM (IST)Updated: Mon, 20 Jun 2022 10:18 AM (IST)
Weather Update Today: बिहार में आंधी-तूफान का कहर, इन राज्यों में आज भारी बारिश की चेतावनी, जानें- आपके क्षेत्र में आज कैसा रहेगा मौसम
देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, एजेंसी। उत्तर भारत के कई राज्यों में इन दिनों बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया है। राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में आज भी बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने दो दिन केरल, मुंबई सहित पूर्वी मध्य प्रदेश तक बारिश का अनुमान लगाया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून मध्य प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों, पूरे विदर्भ और छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड के अधिक हिस्सों में आगे बढ़ गया है। मौसम विभाग ने आज बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है। 

loksabha election banner

अगले 48 घंटों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के पूर्वी मध्य प्रदेश, पूरे छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार के और हिस्सों में आगे बढ़ने की संभावना है। स्काईमेट वेदर के मुताबिक, आज राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा संभव है। मुंबई और कोंकण तट पर भारी बारिश की संभावना है। तटीय कर्नाटक, केरल, तेलंगाना, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा संभव है।

बिहार में आंधी और वज्रपात से 17 की मौत

बिहार में मौसम का कहर देखने को मिला। राज्य के आठ जिलों में आंधी और बारिश के बीच वज्रपात में 17 लोगों की मौत हो गई। इन मौतों को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने मृतकों के आश्रितों को मुआवजे की घोषणा की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मौतों पर शोक संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने मृतक के आश्रितों को तत्काल चार-चार लाख रुपए का मुआवजा देने की भी घोषणा की है। बता दें कि बिहार में मानसून की दस्तक के बीच 3-4 दिनों में पूरे प्रदेश में बारिश का अनुमान लगाया गया था। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून ने बिहार में दस्तक दे दी है।

राजधानी दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, बारिश के आसार

राजधानी में सोमवार को सामान्यतया बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा होने के आसार, 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चलेगी। कमोबेश ऐसी ही स्थिति मंगलवार को भी बनी रहेगी। 22 जून से तापमान में मामूली बढ़ोतरी होगी। 25 जून तक 38 डिग्री होने का अनुमान है। हालांकि, बादल छाए रहेंगे। सूरज और बादलों में लुकाछिपी भी चलेगी, लेकिन इस दौरान वर्षा होने के आसार कम हैं। इसके बाद फिर 27 जून तक मानसून की वर्षा होने की संभावना बनी हुई है।

हिमाचल में आंधी के साथ भारी बारिश की चेतावनी

हिमाचल प्रदेश में 21 जून तक वर्षा का क्रम जारी रहेगा। मौसम विभाग ने 21 जून तक लाहुल स्पीति को छोड़ बाकी सभी जिलों में आंधी के साथ भारी वर्षा होने की चेतावनी जारी की है। आने वाले दिनों में अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। ऊंची चोटियों पर बर्फबारी व अन्य स्थानों पर वर्षा होगी। 24 जून को प्रदेश में मानसून प्रवेश कर सकता है।

पंजाब में कई जिलों में बारिश की संभावना

पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बरकरार है। इसके चलते सोमवार को भी सूबे के कई शहरों में बादल छाए रहेंगे और कहीं कहीं बारिश होने का भी अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार माझा व दोआबा के कई जिलों में भारी बारिश, गरज के साथ छींटे पड़ने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं पश्चिम मालवा व पूर्व मालवा में गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं तो कुछ जगह तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश की संभावना है।

राजस्थान में प्री-मानसून, दो दिन होगी बारिश

राजस्थान में प्री-मानसून की बारिश राजस्थान में प्री-मानसून की बारिश अब जोर पकड़ रही है। इसके चलते राजस्थान के कई जिलों में बारिश हो रही है। मौसम के जानकारों का कहना है कि प्री-मानूसन की इस बारिश का दौर आगामी दो-तीन दिन तक चलेगा। इसके बाद मानसून पूरे प्रदेश पर छा जाएगा। राजस्थान के अजमेर में आज से अगले दो दिनों तक बारिश का पूर्वानुमान है। वहीं, अजमेर में आज गरज के साथ बारिश होगी। बारिश के चलते राजस्थान के कई जिलों में तापमान में गिरावट भी दर्ज की जाएगी। जयपुर में आज तेज बारिश की संभावना है।

हरियाणा में भी होगी बारिश

दिल्ली के साथ-साथ पड़ोसी राज्य हरियाणा में भी अगले कुछ दिनों तक बारिश का अनुमान है। हरियाणा के गुरुग्राम में आज न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहेगा। वहीं, गुरुग्राम में भी आज बारिश हो सकती है। गुरुग्राम में आज भी बारिश का पूर्वानुमान है। इन दो दिनों गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.