विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Update: दिल्ली में बारिश कब होगी मेहरबान? UP-बिहार समेत राजस्थान तक हीटवेव का अलर्ट; जानें मौसम का हाल

Published: Wed, 05 Jun 2024 07:49 AM (GMT+05:30)

उत्तर भारत के अधिकत्तर राज्यों में फिलहाल गर्मी से राहत नहीं मिली है। हालांकि मानसून के आगमन से कई राज्यों में प्री-मानसून का असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक पंजाब दिल्ली हरियाणा मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में अभी लू का दौर जारी रहेगा। आज यानी 2 जून को दिल्ली में गरज- चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी के आसार है।

UP-बिहार समेत राजस्थान तक हीटवेव का अलर्ट (Image: Jagran)
UP-बिहार समेत राजस्थान तक हीटवेव का अलर्ट (Image: Jagran)

HighLights

  1. UP-बिहार समेत राजस्थान तक हीटवेव का अलर्ट
  2. आज दिल्ली में हल्की बारिश होने की उम्मीद

ऑनलाइन डेस्क, नई दिल्ली। Weather Update Today: देश के कई हिस्सों में फिलहाल गर्मी से कोई राहत नहीं मिली है। हालांकि, मानसून के आगमन से कई राज्यों में इस समय बारिश हो रही है। वहीं, यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत पंजाब में चिलमिलाती गर्मी और लू का कहर जारी रहेगा। मंगलवार को चूरु, सिरसा, हिसार, रोहतक, नारनौल, बंठिडा समेत लूधियाना में अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। 

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

राजधानी दिल्ली इस समय चिलमिलाती और उमस वाली गर्मी से परेशान है। हालांकि,आज यानी 5 से 7 जून तक दिल्ली में गरज के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं। IMD के मुताबिक, इस हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

देश के मौसम का कैसा रहेगा हाल?

मौसम विभाग के अनुसार, मेघालय,उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मणिपुर, केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने का अनुमान है। वहीं, मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर धूल भरी आंधी चल सकती है। अगले 7 दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा तथा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज, बिजली और तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है।

हीटवेव अलर्ट

हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली के कुछ हिस्सों और हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में लू की स्थिति बनी हुई है। आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ भागों और पश्चिमी राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ भागों में गर्म हवाएं चलने की संभावना है। IMD के मुताबिक, अगले 4 से 5 दिनों तक उत्तर पश्चिम और पूर्वी भारत में हीटवेव की लहर जारी रहने की संभावना है। 

यह भी पढ़ें: Bihar Weather Today : बिहार के इन 12 जिलों में बिगड़ने वाला है मसौम, जारी हुआ अलर्ट; गर्मी को लेकर ये है ताजा अपडेट

यह भी पढ़ें:  लाहौल स्पीति में बर्फबारी, शुरू होने से पहले ही बंद हुआ मनाली ग्रांफू काजा मार्ग; मौसम पर निर्भर वाहनों की आवाजाही

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।