विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Today: दिल्ली समेत इन राज्यों में आज बारिश के आसार, IMD ने पहाड़ों को लेकर जारी किया ऑरेंज अलर्ट

By Mohd FaisalEdited By: Mohd Faisal
Published: Mon, 23 Jan 2023 05:28 AM (IST)Updated: Mon, 23 Jan 2023 08:19 AM (IST)

Weather Update मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में भारी वर्षा और बर्फबारी को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया है। जम्मू-कश्मीर ...और पढ़ें

Weather Update: दिल्ली समेत इन राज्यों में आज बारिश के आसार (ग्राफिक्स जागरण)
Weather Update: दिल्ली समेत इन राज्यों में आज बारिश के आसार (ग्राफिक्स जागरण)

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और शीतलहर से कई दिनों की राहत के बाद IMD ने मंगलवार से मौसम बदलने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में 24 व 25 तारीख को भारी वर्ष या बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 25 और 26 जनवरी को भारी वर्षा और बर्फबारी की उम्मीद जताई है।

दिल्ली समेत इन राज्यों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में 23 तारीख यानी आज हल्की वर्षा की उम्मीद जताई है। इसके अलावा मौसम विभाग की मानें तो 24 से 26 जनवरी के दौरान गरज के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बरसात हो सकती है।

मौसम विभाग ने जताई घने कोहरे की संभावना

आईएमडी के मुताबकि, अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश और बिहार और अगले 48 घंटों के दौरान ओडिशा में रात और सुबह के समय घने कोहरे की भी भविष्यवाणी की है।

मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों को लेकर जारी किया ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में भारी वर्षा और बर्फबारी को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया है। जम्मू-कश्मीर के आठ जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी भी दी गई है।

दिल्ली की हवा हुई प्रदूषित

बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को हवा की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गई और शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 373 दर्ज किया गया। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च के अनुसार, शहर के लोधी रोड पर हवा की गुणवत्ता एक्यूआई 429 पर गंभीर श्रेणी में पहुंच गई।