विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Update Today: उत्तर भारत में अगले पांच दिनों तक शीतलहर और कोहरे का डबल अटैक, पहाड़ी राज्यों होगी बर्फबारी

Published: Thu, 18 Jan 2024 08:00 AM (IST)Updated: Thu, 18 Jan 2024 08:15 AM (IST)

Weather Update Today आज सुबह दिल्ली के अलावा राजस्थान पंजाब उत्तर प्रदेश बिहार समेत कई राज्यों में घना कोहरा छाया ...और पढ़ें

अगले पांच दिनों तक उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है।(फोटो सोर्स: जागरण)
अगले पांच दिनों तक उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है।(फोटो सोर्स: जागरण)

 डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Weather Update Today। उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का सितम जारी है। वहीं, घने कोहरे की वजह से लोगों को जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। आज (18 जनवरी) दिल्ली का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में आज शीतलहर चलने की संभावना भी जताई गई है।

अगले पांच दिनों तक शीतलहर और कोहरे का होगा डबल अटैक

आज सुबह दिल्ली के अलावा राजस्थान, पंजाब, उत्तर प्रदेश बिहार समेत कई राज्यों में घना कोहरा छाया रहा। आईएमडी (मौसम विज्ञान विभाग) के अनुसार अगले पांच दिनों तक उत्तर भारत में सुबह और शाम घने कोहरे छाए रहेंगे। उत्तर भारत में घने कोहरे की वजह से ट्रेनों की रफ्तार भी धीमी हो चुकी है। कई ट्रेनें देरी से चल रही है।

वहीं, देश के उत्तर पश्चिम राज्य जैसे राजस्थान, पंजाब, हरियाणा में अगले पांच दिनों तक कोहरे और शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी।

पहाड़ी इलाकों में होगी बर्फबारी

बात करें पहाड़ी राज्यों की तो लद्दाख, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आज थोड़ी बर्फबारी की उम्मीद है। 

इन इलाकों में होगी बारिश

बारिश की बात करें तो महाराष्ट्र के औरंगाबाद, तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में हल्की बारिश की आशंका है।

यह भी पढ़ें: Himachal Weather Today: हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में स्नोफॉल, तीन इंच तक बिछी बर्फ की चादर; आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल