विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP News: भाजपा की संकल्प विकास यात्रा में दो पक्षों में जमकर मारपीट, युवक ने लाइसेंसी पिस्टल की फायरिंग, भीड़ में मच गई भदगड़

Published: Sat, 13 Jan 2024 03:28 PM (IST)Updated: Sat, 13 Jan 2024 03:42 PM (IST)

Moradabad News In Hindi Today भाजपा के संकल्प विकास यात्रा में दो पक्षों में मारपीट के बाद वहां अफरातफरी मच ...और पढ़ें

मुरादाबाद के देवापुर में फायरिंग करता युवक(लाल घेरे में)।
मुरादाबाद के देवापुर में फायरिंग करता युवक(लाल घेरे में)।

HighLights

  1. पुलिस वीडियो के आधार पर कर रही है पहचान
  2. एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। भाजपा के संकल्प विकास यात्रा में दो पक्षों में मारपीट हो गई। यहां एक युवक ने फायरिंग कर दी, जिसमें एक के घायल होने की सूचना है। पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया।

कटघर के देवापुर गांव में शनिवार को भाजपा की संकल्प विकास यात्रा का आयोजन था। गांव के लोग इस कार्यक्रम में एकत्र हुए थे। ग्राम प्रधान निदा के पिता यासीन ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया था। आरोप है की कार्यक्रम में अचानक एक युवक अपने साथियों के साथ पहुंचा। उसने बिना सूचना के कार्यक्रम करने का मंच में जाकर विरोध किया। जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।

ये भी पढ़ेंः UP School Closed: यूपी के इस जिले में बढ़ाई स्कूलों की छुट्टी, बंद रहेंगे अभी कक्षा पांचवीं तक के सभी विद्यालय

इस दौरान युवक ने लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर दी। कार्यक्रम में भगदड़ मच गई। सूचना पर एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया की दो पक्षों में विवाद हुआ है। मामले की जांच कर कारवाई की जाए। मामला दो अलग अलग संप्रदाय का होने के कारण गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।