Move to Jagran APP

Weather Update Today: यूपी और दिल्ली में बढ़ी ठंड, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट; जानें कैसा है आज मौसम का हाल

देश के लगभग सभी राज्यों में ठंड आ चुकी है। मौसम विभाग की मानें तो प्रायद्वीपीय भारत के कई हिस्सों और मध्य भारत के कुछ हिस्सों और उत्तर पश्चिम भारत के एक दो भागों में दिसंबर से फरवरी के बीच न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है।

By Versha SinghEdited By: Published: Fri, 02 Dec 2022 07:53 AM (IST)Updated: Fri, 02 Dec 2022 08:08 AM (IST)
Weather Update Today: यूपी और दिल्ली में बढ़ी ठंड, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट; जानें कैसा है आज मौसम का हाल
देश के इन राज्यों में बढ़ी ठंड

नई दिल्ली। Weather Update Today: देश के लगभग सभी राज्यों में ठंड आ चुकी है। मौसम विभाग की मानें तो प्रायद्वीपीय भारत के कई हिस्सों और मध्य भारत के कुछ हिस्सों और उत्तर पश्चिम भारत के एक दो भागों में दिसंबर से फरवरी के बीच न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है। वहीं, इस बीच दक्षिण के राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है।

loksabha election banner

बिहार में प्रदूषण का प्रकोप

राजधानी की हवा बेहद खराब हो चुकी है। ऐसे में लोगों को स्वस्थ रखने के लिए ठोस कार्रवाई जरूरी है। ऐसे में जिला प्रशासन शहर में निर्माण कार्य और शहर में भारी वाहनों का प्रवेश रोक सकता है। निर्माण एजेंसियों को नियमित पानी का छिड़काव का निर्देश दिया जा सकता है। प्रदूषण बोर्ड के नियमों के अनुसार, जब भी किसी शहर की हवा में प्रदूषण की मात्रा 300 एक्यूआइ से ऊपर जाती है तो वहां की हवा खराब मानी जाती है। राजधानी में वर्तमान में कई दिनों से प्रदूषण का स्तर इससे ऊपर ही रह रहा है।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Update : कोहरा और पाला बढ़ाएगा परेशानी, पहाड़ों पर सफर करने वाले रहें सावधान

जिला प्रशासन कर सकता है कार्रवाई

बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के अध्यक्ष डा.अशोक कुमार घोष का कहना है कि राजधानी में 300 एक्यूआइ या उससे अधिक प्रदूषण की मात्रा होने पर जिला प्रशासन कार्रवाई कर सकता है।

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिरकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, लखनऊ में भी आज मध्यम कोहरा देखने को मिलेगा। इसके अलावा, गाजियाबाद में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया जाएगा। गाजियाबाद में भी कोहरा देखने को मिलेगा।

उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, फिलहाल प्रदेश में वर्षा के आसार नजर नहीं आ रहे। लिहाजा, अभी अगले कुछ दिन तक प्रदेश में मौसम शुष्क ही रहने का अनुमान है। पहाड़ से लेकर मैदान तक तापमान सामान्य से एक-दो डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है। मैदानी इलाकों में हल्का कुहासा छाने के भी आसार हैं। अगले दो से तीन दिन पहाड़ों पर पाला और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाने की संभावना है। पहाड़ी इलाकों में सफर करने वालों के लिए चेतावनी जारी की गई है। क्‍योंकि पाले की वजह से सड़क पर फ‍िसलन रहती है, जिससे दुर्घटना होने का खतरा रहता है।

मौसम के मिजाज में लगातार बदलाव

दुनियाभर में गहराते ग्लोबल वार्मिंग के खतरे के बीच उत्तराखंड में भी मौसम के मिजाज में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। इस वर्ष प्रदेश में नवंबर में सामान्य से बेहद कम वर्षा होने के कारण ज्यादातर दिन शुष्क रहे और तापमान भी सामान्य से अधिक बना रहा।

इसके चलते ठंड भी सामान्य से कम महसूस की गई। बीते वर्षों से तुलना करें तो पिछले 10 साल में यह नवंबर सबसे कम ठंडा रहा। हालांकि, मौसम विभाग ने दिसंबर में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें- Patna Pollution: दमघोंटू हुई राजधानी की हवा, कई इलाकों में AQI 400 के पार; निर्माण कार्यों पर लग सकती है रोक

इन राज्यों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग की मानें तो प्रायद्वीपीय भारत में दिसंबर में सामान्य बारिश होने की संभावना है, जिसमें तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, केरल और माहे और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक शामिल हैं।

शहर                              न्यूनतम तापमान                    अधिकतम तापमान

श्रीनगर                               -0.2                                13.0

अहमदाबाद                         17.0                               31.0

भोपाल                                11.0                               28.0

चंडीगढ़                               12.0                              26.0

देहरादून                              9.0                                24.0

जयपुर                                 12.0                              27.0

शिमला                                8.0                                20.0

मुंबई                                   20.0                              35.0

जम्मू                                   12.0                               27.0

लेह                                     -8.0                               7.0

पटना                                  13.0                              28.0

मौसम विभाग द्वारा ताजा अपडेट के अनुसार दक्षिण अंडमान सागर में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उभरने का अंदेशा है। इसके प्रभाव में 5 दिसंबर के आसपास दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और इससे सटे दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और केंद्रित होने की संभावना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.