Move to Jagran APP

Weather Update Today: दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम का मिजाज, बिहार, झारखंड समेत इन राज्यों में बारिश का अनुमान

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिल्ली के अलावा बिहार झारखंड और ओडिशा में अगले कुछ घंटों बाद बारिश हो सकती है। दिल्ली में 30 और 31 मार्च को हल्की बारिश का अनुमान है। आपको बताते हैं कि देश के अन्य राज्यों में मौसम कैसा रहने वाला है।

By Jagran NewsEdited By: Manish NegiPublished: Wed, 29 Mar 2023 08:20 AM (IST)Updated: Wed, 29 Mar 2023 08:20 AM (IST)
Weather Update Today: दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम का मिजाज, बिहार, झारखंड समेत इन राज्यों में बारिश का अनुमान
Weather Update Today: दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम का मिजाज

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। देश की राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। उत्तर पश्चिम भारत में अगले दो दिनों में बारिश हो सकती है। पूर्वी भारत के कई हिस्सों में भी 30 और 31 मार्च को गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

loksabha election banner

दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल

मौसम विभाग की वेबसाइट में दी गई जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में आज बादल छाए रहेंगे। 30 और 31 मार्च को दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है। दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 16 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

इन राज्यों में बारिश का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने बताया कि 30 और 31 मार्च को पूर्वी मध्य प्रदेश में मध्य गरज और ओलावृष्टि के साथ बारिश की संभावना है, जबकि छत्तीसगढ़ में 31 मार्च को छिटपुट बारिश हो सकती है। इसके अलावा 30 मार्च से एक अप्रैल के दौरान बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में आंधी और बारिश की संभावना है। वहीं, 31 मार्च को बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि की संभावना है।

अगले पांच दिनों में कैसा रहेगा तापमान?

मौसम विभाग ने बताया है कि उत्तर पश्चिम भारत में अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री तक वृद्धि हो सकती है। मध्य और पूर्वी भारत में अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होने की संभावना है। देश के बाकी हिस्सों में अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना है। इसके साथ ही अगले कुछ दिनों में देश के किसी भी हिस्से में लू चलने की संभावना नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.