विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather News Today: उत्तर भारत में चढ़ेगा पारा, इन राज्यों में बारिश का अनुमान; जानें दिल्ली-UP के मौसम का हाल

By Jagran NewsEdited By: Manish Negi
Published: Thu, 23 Feb 2023 08:17 AM (IST)

Weather Update Today देश में कई हिस्सों में तापमान बढ़ने से गर्मी भी बढ़ने लगी है। मौसम विभाग ने बताया ...और पढ़ें

Weather News Today: उत्तर भारत में चढ़ेगा पारा
Weather News Today: उत्तर भारत में चढ़ेगा पारा

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। देश के कई राज्यों में तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। हालांकि, कुछ हिस्सों में हो रही बारिश और बर्फबारी से लोगों को राहत भी मिल रही है। देश की राजधानी दिल्ली में भी कोहरे का पूर्वानुमान है, जिस वजह से न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना है।

असम, अरुणाचल प्रदेश में बारिश का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने बताया कि असम और अरुणाचल प्रदेश में आज भारी बारिश का पूर्वानुमान है। वहीं, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड और मणिपुर में बिजली कड़कने की संभावना है। इसके अलावा ओडिशा में 23 और 24 फरवरी को कोहरे का अनुमान है।

इन इलाकों में बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग की मानें तो उत्तर-पश्चिम, पश्चिम और पूर्वी भारत के हिस्से में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री बढ़ेगा। हालांकि, बाकी हिस्सों में अगले पांच दिनों में तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है।

पहाड़ी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ का असर

मौसम विभाग ने बताया कि पहाड़ी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के चलते जम्मू-कश्मीर में 25 और 26 फरवरी को बिजली कड़केगी। वहीं, हिमाचल प्रदेश में 26 अक्टूबर को बिजली कड़कने की संभावना है।

दिल्ली-यूपी में कैसा है मौसम

दिल्ली में गुरुवार को कोहरे की संभावना जताई गई है। न्यूनतम तापमान गिरकर 13 डिग्री रह सकता है। साथ ही अधिकतम तापमान आज 29 डिग्री रह सकता है। वहीं, यूपी की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री रहने का अनुमान है। कुछ हिस्सों में गुरुवार सुबह कोहरा भी हो सकता है।

अन्य राज्यों में मौसम का हाल

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहेगा। चेन्नई में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। वहीं, बेंगलुरु में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहने की संभावना है। यहां आसमान साफ रहेगा। मुंबई न्यूनतम तापमान 19 डिग्री, अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहने की संभावना है। कोलकाता में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहने की संभावना है। कोलकाता में सुबह कोहरा और बाद में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अहमदाबाद में आज मौसम साफ रहने वाला है। यहां न्यूनतम तापमान 17 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री रह सकता है।