विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Update Today: आज केरल पहुंच सकता है मानसून, पढ़ें यूपी-बिहार और बंगाल में कब होगी बारिश?

By Devshanker ChovdharyEdited By: Devshanker Chovdhary
Published: Thu, 08 Jun 2023 08:07 AM (IST)Updated: Thu, 08 Jun 2023 08:12 AM (IST)

केरल में मानसून के एक जून तक पहुंच जाता है लेकिन इस साल एक सप्ताह से अधिक की देरी से ...और पढ़ें

Weather Update Today: आज केरल पहुंच सकता है मानसून।
Weather Update Today: आज केरल पहुंच सकता है मानसून।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Weather Update Today: देश में जारी भीषण गर्मी से जल्द ही राहत मिल सकती है। गुरुवार को केरल में मानसून दस्तक दे सकता है, जिससे बारिश के आसार बनेंगे और हीटवेव की समस्या से थोड़ी राहत महसूस होगी।

केरल कब पहुंचेगा मानसून?

मौसम विभाग ने बताया कि अगले 48 घंटे में केरल में मानसून पहुंच सकता है। केरल में मानसून के एक जून तक पहुंच जाता है, लेकिन इस साल एक सप्ताह से अधिक की देरी से आगे बढ़ रहा है।

मौसम विभाग ने बताया कि दो जून को बंगाल की खाड़ी में मानसून ठहर गया था, जिससे भारत में मानसून के पहुंचने में विलंब हो रहा है। उन्होंने कहा कि अब मानसून अनुकूल स्थिति से आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने कहा कि मानसून ने लक्षद्वीप और श्रीलंका पार कर लिया है।

चक्रवात तूफान बिपारजॉय तेजी से बढ़ रहा आगे

इधर, चक्रवात तूफान 'बिपारजॉय' काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि चक्रवाती तूफान 'बिपारजॉय' अगले 12 घंटों के दौरान पूर्व-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पूर्व अरब सागर के ऊपर गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा। मौसम विभाग ने बताया कि देश के पश्चिमी राज्यों में आज हल्की बारिश हो सकती है।

यूपी-बिहार और बंगाल में कब होगी बारिश?

इधर, उत्तर भारत में फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही है। बिहार, झारखंड, बंगाल और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले तीन-चार दिनों तक हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी और लोगों को अभी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। हालांकि, चार पांच दिनों के बाद मौसम बदलने और बारिश होने की संभावना है।

इससे पहले, मई के मध्य में आईएमडी ने कहा था कि मानसून चार जून तक केरल पहुंच सकता है। मालूम हो कि पिछले साल 29 मई, 2021 में तीन जून, 2020 में एक जून, 2019 में आठ जून और 2018 में 29 मई को मानसून भारत में पहुंचा था।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

इधर, राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में बुधवार को तापमान 40 डिग्री पार रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि हाल फिलहाल इसमें कमी आने के आसार नहीं हैं। बुधवार के लिए मौसम विभाग ने कहा था कि राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन इससे इतर दिन भर तेज धूप खिली रही। उन्होंने बताया कि आज भी धूप खिली रहेगी।