विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Update: कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने दी जानकारी

By Nitin AroraEdited By:
Published: Mon, 06 Jan 2020 09:56 AM (IST)Updated: Mon, 06 Jan 2020 10:42 AM (IST)

आईएमडी(भारत मौसम विज्ञान विभाग) की तरफ से कोहरे को लेकर जानकारी दी गई है।

Weather Update: कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने दी जानकारी
Weather Update: कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने दी जानकारी

नई दिल्ली, एएनआइ। आईएमडी(भारत मौसम विज्ञान विभाग) की तरफ से कोहरे को लेकर जानकारी दी गई है। मौसम विभाग ने बताया उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, असम और मेघालय में अलग-अलग जगहों पर घना कोहरा छाया हुआ है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल में गंगा तट और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर मध्यम कोहरा है। आपको बता दें कि मौसम विभाग ने यह जानकारी सुबह 5.30 बजे की स्थिति के आधार पर दी है।

IMD की रिपोर्ट के मुताबिक, जम्मू कश्मीर और हिमांचल प्रदेश की कई जगहों पर सोमवार को भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना लगाई गई है। वहीं, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंड़ीगढ़, दिल्ली और राजस्थान में भी बारिश होने की संभावना है। कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं।

जानकारी के मुताबिक, एक पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने के कारण और अरब सागर से बड़े पैमाने पर नमी पहुंचने व राजस्थान के ऊपर एक चक्रवाती सर्कुलेशन बनने से उत्तर भारत के कई हिस्सों में तेज बारिश और ओले गिरने की संभावना है। बताया गया कि अभी अगले तीन दिनों तक ऐसी ही स्थिति बने रहने के हालात हैं।

उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के चलते ठंड फिर से बढ़ गई है। इसके चलते मैदानी क्षेत्र में भी ठंड बढ़ने लगी है। हालांकि दिल्ली और एनसीआर में रविवार को दिन भर धूप खिली रही। हालांकि, सोमवार को दिन भर बादल छाए रहने का अनुमान है। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। मंगलवार से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में फिर बदलाव हो सकता है।

बता दें कि हिमाचल में मौसम को देखते हुए छह जिलों के लिए सोमवार को आरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में बर्फबारी के कारण कई मार्ग अब भी बंद हैं। वहीं, बर्फबारी और बारिश से उत्तराखंड कड़ाके की शीत की चपेट में है। प्रदेश में बर्फबारी से 50 से ज्यादा गांव जिला मुख्यालयों से कट गए हैं।