Move to Jagran APP

Weather Update: ठिठुर रहा उत्तर भारत, इन राज्यों में आज हो सकती है बारिश

देशभर में ठंड से लोग ठिठुर रहे है। लगातार तापमान में गिरावट हो रही है। स्काईमैट के अनुसार आज पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

By Ayushi TyagiEdited By: Published: Fri, 20 Dec 2019 08:52 AM (IST)Updated: Fri, 20 Dec 2019 11:02 AM (IST)
Weather Update: ठिठुर रहा उत्तर भारत, इन राज्यों में आज हो सकती है बारिश
Weather Update: ठिठुर रहा उत्तर भारत, इन राज्यों में आज हो सकती है बारिश

नई दिल्ली, स्काईमेट/ एएनआइ। पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी क्षत्रों तक सर्द हवाओं और कोहरे के कारण लगातार तापमान में गिरावट हो रही है। जम्मू-कश्मीर से लेकर दिल्ली तक ठंड का प्रकोप जारी है। दिल्ली में आज सुबह न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा। वहीं, दूसरा पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान से जम्मू-कश्मीर के पास आ गया है। ऐसा माना जा रहा है कि अब ये हिमालयी भागों तक पहुंच सकता है। कड़ाके की ठंड को देखते हुए कई जगहों पर स्कूलों को बंद कर दिया गया है। 

loksabha election banner

इन राज्यों में रहेगा कोल्ड डे 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि शुक्रवार को उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति रहने की संभावना है। मौसम पूर्वानुमान में आगे कहा गया कि उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, और जम्मू-कश्मीर में कुछ अलग-अलग स्थानों पर भी आज कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, दक्षिण असम और मेघालय, त्रिपुरा, बिहार और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कई इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई।

इन राज्यों में हो सकती है बारिश

भारत के दक्षिणी भाग में, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। बिजली गिरने और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। इक्वेटोरियल हिंद महासागर और इससे सटे दक्षिण-पूर्व अरब सागर और मालदीव क्षेत्र पर स्क्वेयली वेदर की संभावना है।

यहां बर्फबारी होने की संभावना

इस वजह से पर्वतीय राज्यों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम एजेंसी स्काईमैट के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, लद्दाख और हिमाचल में बारिश हो सकती है। इसी के साथ निचली पहाड़ी इलाकों जैसे नैनीताल, मसूरी और उससे आसपास के क्षेत्रों बर्फबारी और बारिश हो सकती है। 

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के बाद मौसम बेहद ही ठंड़ा है। हिमाचल प्रदेश में ज्यादातर हिस्सों में तापमान काफी नीचवे स्तर पर पहुंच गया है। धर्मशाला में तापमान 2.1 डिग्री दर्ज किया गया। 

कई उड़ाने प्रभावित

खराब मौसम के कारण शुक्रवार शाम 7 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे पर उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ है। यहां इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पर लो विजिबिलिटी के कारण कम से कम पांच उड़ानों को डायवर्ट किया गया है और 12 उड़ानें शुक्रवार सुबह देरी से चल रही हैं। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है।  साथ ही ये अपील की गई है कि यात्रियों को संबंधित एयरलाइंस से अपनी फ्लाइट से जुड़ी जानकारी प्राप्त करे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.